फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   joint commissioner gets traffic police commissioner post

संयु़क्त आयुक्त को गुडगांव ट्रैफिक पुलिस का प्रभार

Wed, 03 Aug 2016 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 03 Aug 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
joint commissioner gets traffic police commissioner post
traffic jam in gurgaon

दो घंटे की बारिश के बाद दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर 25 घंटे के महाजाम को लेकर फजीहत झेलने के बाद पुलिस ने ट्रैफिक के प्रभार में फेरबदल किया है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इसे लेकर ठोस कदम उठाने का आदेश दिया था, जिसके बाद पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने संयुक्त आयुक्त वाई. पूरन कुमार को गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस का प्रभार सौंपा है। अभी तक यह प्रभार डीसीपी क्राइम बलबीर सिंह के पास था। जाम के बाद उनके काम के तरीके पर सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर हर दिन डेढ़ लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। खासकर हीरो चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण और संकुचित रास्ते के कारण जाम का प्रमुख केंद्र बन जाता है और बारिश के बाद भी यहीं भयंकर जाम लगा था, जिसने 25 घंटे तक शहर की रफ्तार पर ब्रेक  लगा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुडगांव शहर ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में ट्रैफिक व्यवस्था करना व ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाना पुलिस विभाग की बड़ी जिम्मेदारी है। संयुक्त आयुक्त को ट्रैफिक का प्रभार सौंपे जाने से माना जा रहा है कि शहर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को जाम की समस्या से दो-चार नहीं होना पडेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed