आज आपको भी मिल सकती है नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला कॉलेज में बुधवार को एक दिवसीय जोनल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 25 नामचीन कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। कॉलेज छात्रों के अलावा अन्य युवा भी इसमें शिरकत कर सकते हैं।
दरअसल, हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जोनल रोजगार मेले का आयोजन लगातार तीन साल से कॉलेज कर रहा है। मंगलवार तक 26 कॉलेजों के 1235 छात्रों ने रोजगार मेले में शिरकत करने के लिए अपना पंजीकरण करा लिया था।
इसमें फरीदाबाद, पलवल, गुड़गांव, रेवाड़ी, नारनौल और महेंद्रगढ़ के कॉलेज शामिल हैं। पिछले साल करीब 1100 युवाओं में 470 युवाओं को रोजगार मेले से नौकरी मिली थी।
हिस्सा लेने के लिए क्या करना होगा?
अगर आपने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो कॉलेज पहुंचकर 50 रुपये फीस देकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। दोपहर तक छात्रों को रजिस्ट्रेशन का मौका दिया जाएगा। कॉलेज में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद एक लिस्ट दी जाएगी।
जिस पर कंपनी और कमरा संख्या लिखा होगा। रजिस्ट्रेशन में दिए गए प्रोफाइल के आधार पर छात्रों को एक कंपनी में साक्षात्कार के लिए कॉलेज की ओर से भेजा जाएगा। इसके बाद दो अन्य कंपनियों में साक्षात्कार छात्र दे सकता है।
समय रहने की सूरत में अन्य कंपनियों में भी वह कोशिश कर सकता है। वहीं शहर के पांच राजकीय कॉलेजों को पूर्व छात्रों को मुफ्त में यह अंतिम मौका दिया जा रहा है। पूर्व छात्रों की उपस्थिति से युवाओं की संख्या में इजाफा होगा।
लास्ट ईयर में हैं तो परीक्षा देकर कर सकते ज्वाइन!
अब तक इसमें 22 कॉलेजों के 1235 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें छह जिलों के कॉलेज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन छात्रों के अलावा अन्य को भी मौका दिया जा रहा है। पिछले बार से अच्छे पैकेज मिलने की उम्मीद है।
स्नातक से लेकर अन्य प्रोफेशन कोर्स वाले युवाओं को विभिन्न कंपनियां में नौकरी पाने के लिए तीन से पांच चरणों में गुजरना होगा।चयन की सूरत में ऑन द स्पॉट ऑफर लेटर दिया जाएगा।
अगर वह डिग्री कर रहा है तो अंतिम वर्ष की परीक्षा खत्म करने के बाद कंपनी ज्वाइन कर सकता है। अन्यथा वह अगले दिन भी ज्वाइन कर सकता है।