फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   job.

दिल्ली की 33 फीसदी आबादी है कामकाजी

Sat, 11 Oct 2014 06:31 AM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 06:31 AM IST
विज्ञापन
 job.
दिल्ली की 33 फीसदी आबादी कामकाजी है। उनके पास रोजगार का कोई न कोई साधन या नौकरी है। जबकि 65 फीसदी आबादी गैर कामकाजी है। इसमें पढ़ाई करने वाले बच्चे ,घरेलू काम करने वाली महिलाएं और पेंशन से गुजारा करने वाले बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं अन्य तरह से गुजारा करने और काम करने में अक्षम लोगों की संख्या करीब दो फीसदी है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को 68वें राष्ट्रीय सैंपल सर्वे 2011-12 की जो रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक  शहरी क्षेत्र के राष्ट्रीय औसत के मुकाबले दिल्ली में प्रति हजार बेरोजगारों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन


राजधानी में बेरोजगारों की संख्या 2.66 लाख है। इसमें महिलाओं की भागीदारी 54,000 है। इसमें तीन फीसदी अनपढ़ हैं। इनमें 1.56 लाख बेरोजगार उच्चतर या स्नातक तक पढ़े हुए हैं। बेरोजगारों में 94 फीसदी की उम्र 15-29 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

pae wth service..

 job.

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के शहरी क्षेत्र में प्रति हजार 40 बेरोजगार हैं जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रति हजार 34 है। वहीं हरियाणा में यह आंकड़ा 42 और उत्तर प्रदेश में 41 प्रति हजार है। जबकि हिमाचल में एक हजार लोगों पर 40 बेरोजगार हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में यह संख्या 70 और चंडीगढ़ में 64 है।

सर्वे के अनुसार राजधानी की अनुमानित आबादी 1.70 करोड़ मानी गई है। इसमें 57.06 लाख (33.39 फीसदी) के पास रोजगार है। राष्ट्रीय स्तर पर 39.9 फीसदी आबादी के पास रोजगार है। राजधानी में रोजगारपेशा 57.06 लाख में से 53 फीसदी लोगों की वेतनभोगी हैं। वहीं 37 फीसदी नागरिकों के पास अपना रोजगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed