फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'jo neg milta hai, aji vahi lete hain'

किन्नरों पर भी पड़ी नोटबंदी की मार, कहा- ‘जो नेग मिल जाता है, वे ही लेते हैं’

Sun, 25 Dec 2016 01:44 AM IST
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 25 Dec 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
'jo neg milta hai, aji vahi lete hain'
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

आठ नवंबर की आधी रात से नोटबंदी के आदेश के बाद आम हो या खास, सभी ऊहापोह की स्थिति में हैं। आम लोग रोज की जरूरतों के लिए नए नोट पाने के लिए कतार में खड़े होने से परेशान हैं। वहीं, खास लोग इसलिए परेशान हैं कि गलत तरीके से जुटाई गई अकूत संपत्ति को कैसे ऑन पेपर व्हाइट करें। इस फैसले से समाज में रहने वाले किन्नर भी प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


रोज हजारों की बख्शीश लेने वाले किन्नरों को भी इन दिनों चंद रुपये से ही संतोष करना पड़ रहा है। इस परेशानी में भी किन्नर समाज फैसले को अच्छा मानता है। किन्नर गुरु गुड्डी कहती हैं कि जो हुआ अच्छा हुआ, हम इसलिए ज्यादा नहीं सोचते कि हमारे पास जो है, वह लोगों का दिया है।
विज्ञापन


चिंता वो करें जिन्होंने गलत तरीके से धन जमा किया है। बस इतना जरूर है कि नोटबंदी के बाद हमें मिलने वाली बख्शीस कम हो गई है, इसलिए नोटबंदी के फैसले के बाद 10 दिन तक हमने शहर में नेग नहीं मांगा। अब भी जो नेग मिल जाता है, वे ही लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परेशानी समझकर नहीं कर रहे जिद

'jo neg milta hai, aji vahi lete hain'
फाइल फोटो

किन्नर गुड्डी ने बताया कि वे लोगों की खुशियों में शामिल होने और दुआएं देने के लिए उनके घर पहुंचते हैं। बख्शीश के लिए हमारी जिद को गलत नहीं समझा जाता है। लोग खुशी से उन्हें बड़ी राशि भी दे देते हैं।

नोदबंदी के फैसले के बाद भी वे लोगों की खुशियों में शामिल होने जा रहे हैं, लेकिन हजार व पांच सौ के नोट बंद होने के कारण उन्हें मिलने वाली राशि में कमी आई है।

पहले हजार-दो हजार रुपये आसानी से मिल जाते थे। अब फुटकर के चक्कर में लोग हाथ सिकोड़ने लगे हैं। उनकी भी मजबूरी है। घंटों लाइन में लगने के बाद जिसे चंद रुपये मिले हों, वह पहले अपने घर के जरूरी काम निपटाएगा कि बख्शीस देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed