फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNUSU: Voting on November 4, results on November 6

जेएनयूएसयू : चार नवंबर को मतदान, छह को नतीजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक और दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा मतदान
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के 2025-26 सत्र के चुनाव के लिए चार नवंबर को मतदान होगा। वहीं, छह को नतीजों की घोषणा होगी। विश्वविद्यालय की चुनाव समिति द्वारा संभावित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। संभावित मतदाता सूची का प्रदर्शन और सुधार प्रक्रिया 24 अक्तूबर से शुरू होगी।
शेड्यूल के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 25 से 27 अक्तूबर होगी। इसके बाद वैध नामांकन प्रदर्शित किए जाएंगे और 28 अक्तूबर को नाम वापस लिया जा सकेंगा। उम्मीदवारों की अंतिम सूची उसी शाम जारी की जाएगी। विद्यालयों की आम सभा (जीबीएम) 29 से 31 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद एक नवंबर को विश्वविद्यालय की आम सभा और दो नवंबर को अध्यक्षीय बहस होगी।
विज्ञापन

तीन नवंबर को चुनाव प्रचार निषेध दिवस घोषित किया गया है। ऐसे में मतदान चार नवंबर को दो सत्रों में होगा, जो सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक और दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना उसी शाम शुरू होगी। इसके अलावा अंतिम परिणाम छह नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पिछले जेएनयूएसयू चुनावों में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फ्रंट (आइसा-डीएसएफ) वाले वामपंथी गठबंधन ने केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर जीत हासिल की थी, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक पद जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed