फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu warden raided in boys hostel and found girls in 13 rooms

जेएनयू के वार्डन ने हॉस्टल में मारा था छापा, लड़को के कमरे में मिली इतनी लड़कियां...

Sun, 08 Oct 2017 10:07 AM IST
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Oct 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
jnu warden raided in boys hostel and found girls in 13 rooms
JNU, DELHI - फोटो : अमर उजाला

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में ब्यॉयज हॉस्टल के 13 कमरों में लड़कियां मिली हैं। बृहस्पतिवार को वार्डन की जांच टीम ने विभिन्न ब्यॉयज हॉस्टल में छापा मारा था। इसी छापे के दौरान ब्यॉयज हॉस्टल में लड़कियां मिली है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस मामले की पुष्ठि करते हुए बताया कि जिन कमरों में लड़कियां मिली हैं, वहां के छात्रों समेत छात्राओं पर हॉस्टल नियमों के तहत कार्रवाई के अलावा जुर्माना भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन


जेएनयू प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय नियमों के तहत ब्यॉयज और गल्र्स हॉस्टल अलग-अलग होते हैं। नियमों के तहत ब्यॉयज हॉस्टल में लड़कियां और गर्ल्स हॉस्टल में लड़के  उनके कमरों में नहीं जा सकते हैं। अक्सर छात्र ही शिकायत देते हैं ज्क हॉस्टल में बाहरी छात्र आकर रूकते हैं। इसी के तहत वार्डन समय-समय पर हॉस्टल के कमरों में औचक्क निरीक्षण करते हैं। इसी के तहत बृहस्पतिवार की रात को वार्डन की टीम औचक्क निरीक्षण को पहुंची थी।
विज्ञापन


पेरियार और ब्रह्मपुत्र हॉस्टल का है मामला 
अधिकारी के मुताबिक, पेरियार और ब्रह्मपुत्र हॉस्टल  में उक्त लड़कियां जांच में मिली थीं। वार्डन ने उक्त छात्रों की सूची बनाकर विश्वविद्यालय प्रबंधन को भी भेज दी है। इसके अलावा गर्ल्स हॉस्टल को भी लड़कियों की सूची सौंपी गयी है। हॉस्टल नियमों के तहत उक्त छात्र-छात्राओं पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाएगा। कुछ लड़कियां कैंपस से बाहर की भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed