जेएनयू पहुंची द्रमुक नेता कनिमोई, कहा- दिल छोटा मत कीजिए, हम छात्रों के लिए लड़ेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ द्रमुक नेता कनिमोई बुधवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंची और उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी छात्रों के लिए लड़ेगी। इस दौरान वह जेएनयू छात्रसंघ आईशी घोष समेत अन्य छात्रों से मिलीं और उनका हाल जाना।
गौरतलब है कि रविवार को जेएनयू में लाठी और लोहे की छड़ों से लैस नकाबपोश लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया था। हमले में कम से कम 35 लोग घायल हुए थे।
कनिमोई साबरमती हॉस्टल पहुंची, जहां छात्रों ने उन्हें बताया कि विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों ने नकाबपोश लोगों को बड़े आराम से भीतर आने दिया और यह हमला निशाना बनाकर किया गया।
द्रमुक नेता ने हॉस्टल के कमरों को देखा और हैरानी जताई। वहां सामान बिखरा हुआ था और शीशे तथा फर्निचर टूटे पड़े थे। छात्रों ने कनिमोई को बताया कि हमलावर हॉस्टल की स्थिति के बारे में सबकुछ जानते थे। छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार को हटाने की भी मांग की।
द्रमुक नेता ने कहा, ‘पूरा देश आपके साथ है। आप दिल छोटा मत कीजिए। कई लोगों ने इसकी निंदा की है, हम यह मुद्दा उठाएंगे। हम आपके लिए लड़ेंगे।’ उन्होंने जेएनयूएसयू की अध्यक्ष आइशी घोष से भी मुलाकात की।
वहीं, डीएमके नेता कनिमोई के जेएनयू में पहुंचने पर विश्वविद्यालय के वीसी एम जगदीश कुमार ने कहा कि कृपया हमारे विश्वविद्यालय का राजनीतिकरण न करें। हमें अकेला छोड़ दें और हमें अपना काम करने दें।
Jawaharlal Nehru University Vice-Chancellor M. Jagadesh Kumar on Congress fact-finding team and DMK leader Kanimozhi's visit to JNU: Please don't politicise our university. Please leave us alone and let us do our work. pic.twitter.com/rUPEvf1EUI
— ANI (@ANI) January 8, 2020
उन्होंने फीस बढ़ोतरी मामले पर कहा कि एक फंड बनाने के लिए हम अपने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों से भी संपर्क कर सकते हैं ताकि वे ऐसे सभी छात्रों की मदद कर सकें जो समाज के गरीब तबके से आते हैं।
Jawaharlal Nehru University Vice Chancellor M. Jagadesh Kumar on hostel fee hike: We may even approach the alumni of our university to create a fund to help all such students who come from poor sections of the society. pic.twitter.com/Nqt2wKE72H
— ANI (@ANI) January 8, 2020