फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU VC assaulted, grabbed the shirt after a scramble to try to topple

जेएनयू में वीसी के साथ बदसलूकी, हाथापाई के बाद शर्ट पकड़कर गिराने की कोशिश

Wed, 11 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
JNU VC assaulted, grabbed the shirt after a scramble to try to topple
एम जगदीश

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों पर मंगलवार को कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार को गिराने की कोशिश करते हुए हाथापाई करने का आरोप लगाया है। ये आरोप जेएनयू प्रबंधन ने लगाए हैं। वहीं, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने एकेडमिक काउंसिल में शिक्षकों के अभद्र व्यवहार और कुलपति से हाथापाई करने के विरोध में बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है।

विज्ञापन


वहीं, विवि में अब विवि प्रबंधन, वामपंथी छात्र और एबीवीपी आमने-सामने आ गए हैं। जेएनयू छात्र संघ का कहना है कि कुलपति को दौड़ाने व हाथापाई की कोई कोशिश नहीं की गई है, वे बस अपनी बात उनके सामने रखना चाह रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित हुई। स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज में ठीक ढाई बजे एकेडमिक काउंसिल की बैठक शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही छात्रसंघ के पदाधिकारी समेत कुछ शिक्षकों ने सबसे पहले भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के मुद्दे का प्रस्ताव लाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्योरिटी और स्टाफ ने छात्रों से बचाया

JNU VC assaulted, grabbed the shirt after a scramble to try to topple
JNU

हालांकि कुलपति समेत अन्य सदस्यों ने कहा कि यह मामला विश्वविद्यालय की चार सदस्यीय टीम के पास पहुंचा हुआ है। इसलिए बैठक में इस मामले पर कोई बात नहीं होगी। बताया गया कि कुछ शिक्षकों ने कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार को बैठक के अंदर घेर लिया और प्रस्ताव को पास करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

काउंसिल बैठक में हंगामा बढ़ा और बात हाथापाई तक पहुंचने लगी तो करीब चार बजे कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार बैठक छोड़कर निकल गए। बैठक से निकलकर कुलपति अपने दफ्तर की ओर जा रहे थे।

इसी बीच, वामपंथी छात्रों के एक दल में मानव शृंखला बनाकर कुलपति को घेर लिया। आरोप है कि कुछ छात्रों ने शर्ट पकड़कर उनको नीचे गिराने की कोशिश की। हालांकि इसी बीच जेएनयू सिक्योरिटी और कुलपति स्टाफ ने कुलपति को छात्रों से बचाकर सुरक्षित कार्यालय तक पहुंचाया।

शांतिपूर्वक मामला सुलझाने की अपील

JNU VC assaulted, grabbed the shirt after a scramble to try to topple
जेएनयू - फोटो : hunger strike in jnu

एकेडमिक काउंसिल में हंगामा होने के चलते कुलपति बैठक छोड़कर ऑफिस आ रहे थे कि छात्रों के एक दल ने उन्हें दौड़ाना शुरू कर दिया। छात्रों ने उनकी शर्ट पकड़कर नीचे गिराने की कोशिश की और हाथापाई भी। हम जेएनयू कम्युनिटी से अपील करते है कि वे शांतिपूर्वक हर मामले का हल सुलझाएं। हिंसा से कुछ हासिल नहीं होगा, अहिंसा के रास्ते पर चलें। 
-विश्वविद्यालय प्रबंधन, जेएनयू

बात सुनने की बजाय कुलपति बैठक छोड़कर भागे
कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार एकेडमिक काउंसिल में छात्रों की बात सुनने की बजाय बैठक छोड़कर भाग गए। छात्रों ने उनको दौड़ाया नहीं है, बल्कि बात सुनने के लिए रोक रहे थे। कुलपति 13 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की कोई बात सुनने को तैयार नहीं हैं। वे हैदराबाद विवि के कुलपति प्रो. अप्पा राव की तर्ज पर छात्रों से बात करने की बजाय भागते हैं और मामला कमेटी के पास शिफ्ट कर देते हैं। 
-शेहला राशिद, उपाध्यक्ष, छात्रसंघ 

मछली बाजार की तरह कुलपति से काउंसिल में शिक्षकों ने किया व्यवहार 
काउंसिल बैठक में एकेडमिक काउंसिल के चेयरमैन और कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार से शिक्षकों ने मछली बाजार की तरह व्यवहार किया। कुलपति को बैठक में कहना पड़ा कि यह काउंसिल की बैठक नहीं, बल्कि मछली बाजार लग रहा है। जेएनयू के इतिहास में पहली बार शिक्षक अपनी मनमर्जी से प्रस्ताव पास कर रहे हैं। जबकि विश्वविद्यालय प्रबंधन इस मामले में चार सदस्यीय टीम से बात करने का निर्देश दे चुका है। 
-सौरभ शर्मा, संयुक्त सचिव, छात्रसंघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed