फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU to burn the effigy of PA Home Ministry seeks report from Delhi Police

जेएनयू में पीए का पुतला जलाने पर गृहमंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Fri, 14 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
JNU to burn the effigy of PA Home Ministry seeks report from Delhi Police
जेएनयू में फूंका गया मोदी-शाह का पुतला - फोटो : ANI

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में दशहरे के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने के मामले में कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन

वहीं, गृहमंत्रालय ने भी दिल्ली पुलिस से मामले की रिपोर्ट देने को कहा है। पुतला जलाने के मामले में अखिल भारतीय छात्र संघ (एनएसयूआई) भी जेएनयू विंग के कार्यकर्ताओं को नैतिक संहिता के उल्लंघन के मामले में नोटिस भेजकर एक सप्ताह में जवाब देने की बात कह रहा है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर पूर्व छात्रसंघ सचिव व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के  कार्यकर्ता सौरभ शर्मा ने एनएसयूआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने कमेटी को जांच के दिए आदेश

JNU to burn the effigy of PA Home Ministry seeks report from Delhi Police
jnu - फोटो : फेसबुक पेज से

कुलपति को पत्र लिखकर कैंपस में इस प्रकार की घटना रोकने और दोषियों को  सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि पुतला दहन से पहले एनएसयूआइ के नेता सनी धीमान ने छात्रों को संबोधित भी किया था। 

उन्होंने कहा कि हमने जुमलों, झूठ और फरेब के रावण का पुतला फूंका है। हम बीजेपी की तरह नहीं  जो पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को गालियां देते थे। पीएम के पद का सम्मान करते हैं इसलिए उन्हें मोदीजी बुलाते हैं।

लेकिन मोदी लगातार झूठ बोल रहे हैं। कहते हैं कि दलितों को मत मारो, मुझे मारो। क्या देश में कानून का राज नहीं है? कुलपति विश्वविद्यालय में अल्पसंख्यक  छात्रों को निशाना बना रहे हैं। उधर, सोशल मीडिया पर पुतला दहन का वीडियो वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed