फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU Students' Union demands withdrawal of mess dues circular

Delhi NCR News: जेएनयू छात्रसंघ ने मेस बकाया सर्कुलर वापस लेने की मांग की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
डिफॉल्टर सूची पर जताई आपत्ति
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पदाधिकारयों ने बुधवार को डीन ऑफ स्टूडेंट्स से मुलाकात कर मेस बकाया भुगतान से जुड़े सर्कुलर को तत्काल वापस लेने की मांग की। सर्कुलर में छात्रों को 30 सितंबर तक मेस का बकाया भुगतान करने का निर्देश दिए गए थे। छात्र संघ का आरोप है कि प्रशासन की ओर से बकाया भुगतान नहीं करने वाले छात्रों की डिफॉल्टर लिस्ट जारी की गई है। जिसे छात्रसंघ ने अपमानजनक और छात्र विरोधी बताया। छात्रसंघ ने आईएचए से सभी हॉस्टलों में जारी ऐसे नोटिस तत्काल वापस लेने की मांग की है।


जेएनयू छात्र संघ के अनुसार छात्रों को एमसीएम और अन्य फेलोशिप समय पर नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। छात्र संघ के महासचिव सुनील यादव के अनुसार केवल मेस बकाया के आधार पर किसी छात्र की मेस सुविधा बंद नहीं होने दी जाएगी। अगर किसी छात्र पर इस मामले में हॉस्टल प्रशासन की ओर से दबाव बनाया और उसे परेशान किया जाता है, तो वह छात्रसंघ से संपर्क कर सकता है। वहीं सुनील ने यह भी बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर छात्र संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जेएनयू कुलगुरु से मिलने गया था, लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed