फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU students learn special methods for self-defense on International Women Day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 'साहसी' बनीं जेएनयू की छात्राएं, आत्मरक्षा के लिए सीखे विशेष तरीके

Sun, 08 Mar 2020 09:39 PM IST
Vikas Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Mar 2020 09:39 PM IST
सार


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्राओं ने साहसी बनने की ट्रेनिंग ली।

विज्ञापन
JNU students learn special methods for self-defense on International Women Day
जेएनयू की छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के तरीके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्राओं ने साहसी बनने की ट्रेनिंग ली। हल्के व्यायाम से खुद को पूर्ण स्वस्थ रहने से लेकर आत्मरक्षा के लिए किस तरह आक्रामक होकर खुद पर आए हमले को टाला जाए, इसके लिए विश्वविद्यालय की छात्राओं को ट्रेनिंग दी गई।

विज्ञापन


इस विशेष अवसर पर पहुंची एबीवीपी महिला नेताओं ने छात्राओं को इसकी ट्रेनिंग दी। इस आयोजन में मधुकर बस्ती, पश्चिमबाद, सरस्वतीपुरम के साथ-साथ यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि मिशन साहसी के जरिए महिलाओं और छात्राओं को आत्मरक्षार्थ मजबूत करना उनका उद्देश्य है। महिलाओं की समाज में एक तरफ भागीदारी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर वहीं अपनी जिम्मेदारियों के लिए उन्हें घर की दहलीज से आगे निकलना पड़ रहा है जहां उनके ऊपर खतरे भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में महिलाओं को आत्मरक्षार्थ मजबूत बनाए बिना उनका संपूर्ण विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भविष्य में भी देश के अलग-अलग हिस्सों में जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed