फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU: Student union protests against dismissal of teacher

जेएनयू : शिक्षक की बर्खास्तगी के विरोध में छात्र संघ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक पर बिना किसी पूर्व सूचना के 52 दिन तक अवकाश पर रहने का आरोप
विज्ञापन

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में राजनीतिक अध्ययन केंद्र के संकाय सदस्य डॉ. रोहन वीएच चौधरी की सेवा समाप्ति के विरोध में अब छात्र संघ भी उतर आया है। छात्र संघ ने शिक्षक की बर्खास्तगी को राजनीति से प्रेरित बताया है। छात्र संघ ने प्रशासन से बर्खास्तगी का आदेश वापस लेने की मांग की है।

छात्र संघ अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुताबिक छात्रों के लिए यह सिर्फ एक शिक्षक का मामला नहीं है। यह विश्वविद्यालय के भविष्य का सवाल है। अगर शिक्षकों को उनके विचारों के लिए प्रताड़ित किया जाएगा तो छात्रों को भी चुप करा दिया जाएगा। यह कोई अकेली घटना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कई शिक्षकों को पदोन्नति से वंचित और उन्हें परेशान रखा जाता है। छात्र संघ शिक्षक के साथ पूरी तरह खड़ा है। जेएनयू शिक्षक संघ भी जेएनयू कार्यकारी परिषद के इस फैसले की निंदा कर चुका है। बर्खास्त संकाय सदस्य पर बिना किसी पूर्व सूचना के 51-52 दिन तक अवकाश पर रहने का आरोप है। इस कारण उन पर यह कार्रवाई की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed