फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU soon to open covid health centre in campus ask alumni for economic health

दिल्ली: जेएनयू कैंपस में जल्द खुलेगा कोविड हेल्थ सेंटर, पूर्व छात्रों से मांगा आर्थिक सहयोग

Thu, 20 May 2021 01:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 20 May 2021 01:01 PM IST
सार

पूर्व छात्र ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मास्क, ऑक्सीमीट, डिजिटल थर्मामीटर, सेनिटाइजर आदि के माध्यम से भी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा यदि कोई इच्छुक हो तो एक दिन का वेतन भी दे सकता है।

विज्ञापन
JNU soon to open covid health centre in campus ask alumni for economic health
demo pic

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय  प्रशासन कैंपस में कोविड हेल्थ सेंटर खोलना चाहता है। इसका मकसद छात्रों,  शिक्षकों, कर्मियों समेत उनके  परिवारों को  कोरोना संक्रमण से बचाव और समय पर उचित इलाज मुहैया करवाना है। इसी के चलते  विश्वविद्यालय प्रशासन ने जेएनयू के पूर्व छात्रों से आर्थिक सहयोग मांगा है।

विज्ञापन


पूर्व छात्र ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मास्क, ऑक्सीमीट, डिजिटल थर्मामीटर, सेनिटाइजर आदि के माध्यम से भी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा यदि कोई इच्छुक हो तो एक दिन का वेतन भी दे सकता है।
विज्ञापन

 
कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने बुधवार को कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय कैंपसमें कोविड हेल्थ सेंटर बनाने की योजना है। हालांकि पैसे और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के चलते योजना पूरी करने में मुश्किल आ रही हैं। इसी के चलते पूर्व छात्रों से अब मदद मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी 2020 में आयोजित  एग्जीक्यूटिव  काउंसिल बैठक में पूर्व छात्रों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जेएनयू  एल्यूमनाई एंडोमेंट फंड के गठन को मंजूरी दी गई थी। इसके माध्यम  से  इच्छुक  पूर्व छात्र  विश्वविद्यालय और छात्रों के  बेहतर भविष्य के  लिए आर्थिक रूप से सहयोग  कर सकते  हैं। क्योंकि  पूर्व छात्र भी विश्वविद्यालय  का  ही एक हिस्सा होते हैं। 

प्रो. कुमार के  मुताबिक, जेएनयू  प्रशासन ने कोरोना हालात से  निपटने और संक्रमितों की मदद के लिए  कोविड -रिस्पांस टीम भी तैयार की थी। प्रोफेसर की यह टीम संक्रमितों के  इलाज, अस्पताल,  दवा, खाने, एंबुलेंस, जांच आदि की मदद कर रही थी।


हालांकि कोरोना हालात से  निपटने के लिए  कैंपस के हेल्थ सेंटर को कोविड हेल्थ सेंटर में  तब्दील करने की योजना है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन के  पास  हेल्थ सेंटर को आधुनिक रूप से  तैयार करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। इसीलिए पूर्व छात्रों से आर्थिक मदद मांगी गई है, ताकि  वहां  से मिलने वाले पैसे से  इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जा सके। इसके अलावा  वे उपकरण आदि देकर भी मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed