फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JNU Violence Live Updates: जेएनयू में आइशी समेत दो आरोपी छात्रों से पूछताछ खत्म

Mon, 13 Jan 2020 04:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 13 Jan 2020 04:58 PM IST
खास बातें

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा मामले में जिन नौ छात्रों की पहचान दिल्ली पुलिस ने की है उनसे आज पूछताछ की गई है। वहीं आज फीस वृद्धि को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच जेएनयू में फिर से कक्षाएं शुरू होंगी। दूसरी तरफ पांच जनवरी की शाम हुई हिंसा में चेक शर्ट में दिखी नकाबपोश लड़की की भी पहचान हो गई है। वह डीयू के दौलतराम कॉलेज की छात्रा है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर सकती है। वहीं जामिया में भी आज छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। पढ़ें जेएनयू और जामिया से जुड़ी दिनभर होने वाली हर अपडेट...

विज्ञापन
JNU Violence News Live Updates: students who served notice questioned jnu open amidst protest
जेएनयू छात्र निधि त्रिपाठी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:41 PM, 13-Jan-2020

अब जेएनयू छात्रों का आंदोलन उचित नहीं

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जेएनयू के शुल्क संबंधी मामले को शिक्षकों के प्रतिनिधियों के साथ हल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला कई दौर में हुई चर्चाओं के बाद लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब आंदोलन जारी रखना उचित नहीं है।  

04:53 PM, 13-Jan-2020

एबीवीपी ने की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- हमें पढ़ाई लिखाई की फिक्र है

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हम चाहते हैं कि जेएनयू में शिक्षा व्यवस्था फिर से बहाल हो। जेएनयू दोबारा अपने एकेडमिक एक्सिलेंस की वजह से जाना जाए। इन्होंने ये भी कहा कि कोमल शर्मा पर आरोप गलत हैं। बता दें कि कोमल शर्मा को ही चेक शर्ट वाली नकाबपोश बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
04:07 PM, 13-Jan-2020

आइशी से जेएनयू में ही गोपनीय स्थान पर हो रही पूछताछ

एसआईटी ने आज जेएनयू के एडमिन ब्लॉक में वास्कर विजय और पंकज मिश्रा से पूछताछ की। वहीं जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्षा आइशी घोष से कैंपस के अंदर ही किसी गोपनीय जगह पर जांच हो रही है।
03:51 PM, 13-Jan-2020
जामिया वीसी के साथ हुई बातचीत के बाद भी छात्र नारेबाजी जारी रखे हुए हैं। छात्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस के खिलाफ आज ही एफआईआर हो, तभी वह कक्षाओं में जाएंगे।
02:41 PM, 13-Jan-2020

वीसी ने रद्द की सभी परीक्षाएं

छात्रों की मांग पर वीसी ने कहा कि हम तुरंत सभी परीक्षा रद्द करते हैं। अब आप अपने डीन से मिलकर जो भी तारीख तय करनी हो, तय कर लें।
02:39 PM, 13-Jan-2020

छात्रों ने रखी ये मांग

छात्रों ने वीसी के सामने अपनी मांग रखी-
-जल्द परीक्षा रोकें
-पुलिस के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज कराएं
-हमें सुरक्षा दें, प्रॉक्टर साहब नहीं देंगे।

अपनी मांग रखते हुए छात्रों ने प्रॉक्टर पर भी कई आरोप लगाए। छात्रों का आरोप है कि प्रॉक्टर उनसे सही तरीके से बात नहीं करते और पैसे के लिए प्रदर्शन करने वाला कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:33 PM, 13-Jan-2020

छात्रों ने कहा- एफआईआर रजिस्टर होने के बाद क्लास ज्वाइन करेंगे

वीसी की बात सुनने के बाद छात्रों ने कहा कि जब पुलिस पर एफआईआर दर्ज हो जाएगी तो हम हम कक्षाओं में लौट आएंगे। इसके बाद वीसी ने फिर से छात्रों से बात शुरू की। उन्होंने कहा कि हमने आपकी बात मानी, जल्द क्लास शुरू की। परीक्षा शुरू की, अब आप लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
02:15 PM, 13-Jan-2020
वीसी ने ये भी बताया कि एफआईआर की कार्रवाई कल से शुरू हो जाएगी। एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो हम कोर्ट जाएंगे। जब छात्रों ने हॉस्टल खाली करने के आदेश के बारे में पूछा गया तो वह बोलीं कि मैंने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया था, तो छात्र झूठ-झूठ चिल्लाने लगे।
02:10 PM, 13-Jan-2020

प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंची वीसी

15 दिसंबर को जामिया में हुई हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच वाइस चांसलर पहुंची हैं। वह छात्रों के सवालों के जवाब दे रही हैं। वीसी नजमा अख्तर ने कहा कि  हमने सरकार से आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि हमने एफआईआर दर्ज कराई है लेकिन पुलिस ने रिसीव नहीं की।
01:11 PM, 13-Jan-2020

एसआईटी ने जेएनयू छात्र से की पूछताछ

दिल्ली पुलिस की एसआईटी टीम जेएनयू हिंसा की पड़ताल के लिए विश्वविद्यालय कैंपस पहुंची है। यहां उसने एडमिन ब्लॉक के अंदर आरोपी छात्र पंकज मिश्रा से पूछताछ की। वहीं पंकज ने कहा कि मेरा इस हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है। मैं यहां पढ़ने आया हूं। न मैं लेफ्ट का हूं न राइट का। न जाने मेरा फोटो कैसे वायरल हो गया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed