फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU: Hostel vulgar words written on the door of the room, torn sticker Tinrge

जेएनयू: हॉस्टल में कमरे के दरवाजे पर लिखे अभद्र शब्द, तिरंगे का किया अपमान

Sat, 12 Mar 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Mar 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
JNU: Hostel vulgar words written on the door of the room, torn sticker Tinrge
दरवाजे पर लिखे गए अपशब्द - फोटो : अमर उजाला

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के मांडवी हॉस्टल के रूम नंबर 116 में स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्ट्डीज में पीएचडी के छात्र और स्कूल काउंसलर (एबीवीपी) अर्नब चक्रवर्ती के कमरे में कुछ छात्रों ने तोड़फोड़ की है।

विज्ञापन


हॉस्टल के कमरे के बाहर एबीवीपी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। अर्नब चक्रवर्ती ने विवि प्रबंधन को दी शिकायत में दरवाजे पर लगे तिरंगे झंडे को फाड़ने का भी आरोप लगाया है। हालांकि सीनियर वार्डन ने जांच की बजाय कमरे के दरवाजे पर रंग करा दिया। उधर, विवि प्रबंधन का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन


अर्नब चक्रवर्ती के मुताबिक, शनिवार सुबह जब सोकर उठा तो देखा कि दरवाजे के बाहर रंगों से एबीवीपी के बारे में अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा गमले भी तोड़ दिए हैं। कमरे के दरवाजे पर कागज का तिरंगा झंडा लगा रखा था, जिसे फाड़कर कचड़े के डिब्बे में फेंक दिया गया था। पीड़ित छात्र के मुताबिक,सबसे पहले उन्होंने घटना की शिकायत हॉस्टल की सीनियर वार्डन को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे कुलपति को शिकायत देने चले गए। दुपहर को लौटकर आए तो देखा कि सीनियर वार्डन ने दरवाजों पर जहां अभद्र शब्द लिखे गए थे, वहां ब्राउन रंग कर दिया है।

कुलपति को पत्र लिखकर सुरक्षा देने की मांग 

JNU: Hostel vulgar words written on the door of the room, torn sticker Tinrge
जेएनयू कैंपस

बता दें कि जेएनयू कैंपस में नौ फरवरी को आतंकी अफजल गुरू पर आयोजित कार्यक्रम में देशविरोधी नारे लगाने के मामले को एबीवीपी ने सामने लाया था। उसके बाद कैंपस में लेफ्ट बनाम राइट की राजनीति शुरू हो गयी है।

इसी के तहत छात्रों और शिक्षकों द्वारा अभद्र व्यवहार करने के बाद चार छात्र एबीवीपी का दामन छोड़ चुके हैं। कैंपस में इससे पहले एबीवीपी कार्यकर्ता व छात्रा पर हॉस्टल मैस में कुछ छात्राओं ने मुंह पर सब्जी फेंक दी। कोयना छात्रावास में प्रथम वर्ष की छात्रा का डोरमेट्री से सामान उठाकर बाहर दिया गया था।

उसके बिस्तर पर रिजेक्ट एबीवीपी का पर्चा लिखा हुआ मिला था। इन घटनाओं के बाद कैंपस में एबीवीपी से जुड़े छात्रों  में डर का माहौल है और कुलपति को लिखी शिकायत में सुरक्षा देने की बात भी कही है।

संयुक्त सचिव, जेएनयू छात्रसंघ और एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने कहा कि देशविरोधी गतिविधियों को सामने लाने के चलते इन दिनों कैंपस में एबीवीपी छात्रों को डराया-धमकाया जा रहा है, ताकि वे संगठन को छोड़ दें।

पहले हॉस्टल में मुंह पर सब्जी फेंकी गयी, उसके बाद छात्रा का सामान हास्टल के बाहर फैंक दिया और अब कमरे के दरवाजे पर अभद्र भाषा का प्रयोग। कुलपति को शिकायत में एबीवीपी के छात्रों को सुरक्षा देने की मांग रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed