फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU dispute: written statements of witnesses raised the difficulty of Kanhaiya.

गवाहों ने लिखित में दिया बयान, बढ़ेंगी कन्हैया की मुश्किलें

Fri, 19 Feb 2016 11:20 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा / अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
JNU dispute: written statements of witnesses raised the difficulty of Kanhaiya.

वीडियो रिकार्डिंग में छात्र नेता कन्हैया कुमार भले ही देशविरोधी नारे लगाते हुए दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन उसके खिलाफ पुलिस के पास 17 गवाह हैं।

विज्ञापन


इन्होंने पुलिस के सामने कन्हैया के खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं। ज्यादातर ने कहा कि कन्हैया देश विरोधी नारे लगा रहा था। वह उस कार्यक्रम का हिस्सा था, जिसमें देश विरोधी नारे लगाए गए थे।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस फरार आरोपियों के लिए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने जा रही है। इसके लिए इंटरपोल की मदद ली जाएगी। दिल्ली पुलिस ने फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 17 गवाह में ज्यादातर जेएनयू के हैं। इनमें जेएनयू की सिक्योरिटी में लगे कर्मचारी, प्रोफेसर व अन्य कर्मचारी हैं। सभी ने कन्हैया कुमार के खिलाफ पुलिस में लिखित बयान दिया है।

पुलिस के पास देशविरोधी नारों की रिकॉर्डिंग के वीडियो

JNU dispute: written statements of witnesses raised the difficulty of Kanhaiya.

पुलिस के पास जेएनूय में देशविरोधी नारे लगाने वाली करीब आठ से दस वीडियो रिकार्डिंग हैं। जिन लोगों से ये वीडियो रिकार्डिंग ली गई हैं उनसे इस बात का भी सर्टिफिकेट लिया गया है कि वह पुलिस को ओरिजनल कॉपी दे रहे हैं।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण जिला पुलिस अब मुख्य आरोपी सैय्यद उमर खालिद, अरिनव, रिजाउलहक और बोनाज्योत्सना लाहिरी की तलाश कर रही है।

दक्षिण जिला पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ने लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार व शुक्रवार को शाहदरा, चितरंजन पार्क समेत कई जगहों पर दबिश दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उमर खालिद मुख्य आरोपी है। दक्षिण जिले केएक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एलओसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस सीबीआई के जरिए इंटरपोल को लिखने जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपी देश से बाहर भी भाग सकते हैं। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए उनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed