{"_id":"6082c6508ebc3e8d3a367bc8","slug":"jnu-abvp-demands-corona-testing-centre-in-campus-writes-to-vc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू: एबीवीपी ने लिखा कुलपति को पत्र, कहा- कैंपस हेल्थ सेंटर में कोरोना जांच सेंटर बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू: एबीवीपी ने लिखा कुलपति को पत्र, कहा- कैंपस हेल्थ सेंटर में कोरोना जांच सेंटर बनाएं
Fri, 23 Apr 2021 06:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 23 Apr 2021 06:36 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में बढ़ते संक्रमण के बीच जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में भी 100 से अधिक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव हैं। इसलिए जेएनयू एबीवीपी ने कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार को पत्र लिखकर कैंपस हेल्थ सेंटर में कोरोना जांच सेंटर खोलने की मांग रखी है।
विज्ञापन
JNU
विस्तार
राजधानी दिल्ली में बढ़ते संक्रमण के बीच जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में भी 100 से अधिक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव हैं। इसलिए जेएनयू एबीवीपी ने कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार को पत्र लिखकर कैंपस हेल्थ सेंटर में कोरोना जांच सेंटर खोलने की मांग रखी है।
विज्ञापन
इसके अलावा सरकारी आइसोलेशन सेंटर की बजाय अरावली गेस्ट हाउस, साबरमती हॉस्टल की डोरमेट्री और एचआरडीसी में कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर बनाने का भी आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
जेएनयू एबीवीपी के अध्यक्ष शिवम चौरसिया ने कुलपति प्रो. कुमार को पत्र लिखा है। शिवम का कहना है कि कैंपस में कोरोना मरीजों की संख्या में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। जबकि राजधानी दिल्ली के हालात पहले ही बेहद खराब हैं।
विज्ञापन
अभी तक जेएनयू छात्रों, शिक्षकों, कर्मियों और उनके परिवाहरिक सदस्यों को जांच के लिए उन्हें हेल्थ सेंटर से रेफर होने के बाद कैंपस गेट से 100 मीटर दूरी पर बनें केंद्र में कोरोना जांच करवानी पड़ती है। इसी केंद्र में जेएनयू के आसपास के इलाकों के लोग भी जांच के लिए आते हैं।
हर समय इस केंद्र में अत्यधिक भीड़ रहती है। इससे संक्रमण का ओर अधिक खतरा बढ़ गया है। इसीलिए विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की जा रही है कि जेएनयू हेल्थ सेंटर में ही कोविड जांच की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा सभी छात्रावास को अच्छे से सेनेटाइज करने की भी मांग रखी गई है।