{"_id":"5e4bee198ebc3ef2d17469e5","slug":"jmi-alumni-association-filed-complaint-against-delhi-police-in-jamia-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया के पूर्व छात्रों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ दर्ज कराया मामला, बर्बरता का किया जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया के पूर्व छात्रों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ दर्ज कराया मामला, बर्बरता का किया जिक्र
Tue, 18 Feb 2020 07:32 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 18 Feb 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का वीडियो सामने आने के बाद मंगलवार को जामिया के पूर्व छात्र संघ ने जामियानगर थाने में पुलिस के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में पुलिस की बर्बरता का जिक्र किया गया है। वीडियो में दिख रहे पुलिसवालों की पहचान कर उनपर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस शिकायत पत्र को थाने के अलावा गृह मंत्रालय, एलजी और पुलिस आयुक्त को भी भेजा है।
विज्ञापन
जामिया पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष शफा उर रहमान खान ने बताया कि लाइब्रेरी में पुलिस का बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज का वीडियो सामने आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो गई है। वीडियो में पुलिस निहत्थे छात्रों को तबतक मारती रही जबतक वह गंभीर रूप से जख्मी नहीं हो गए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस की ओर से लाइब्रेरी परिसर में जमकर तोड़फोड़ की गई है।
विज्ञापन
संघ की ओर से आरोप लगाया कि 15 दिसम्बर को कैंपस में घुसे कुछ लोग जय श्री राम के नारे लगाकर छात्रों से गाली-गलौच कर रहे थे। कुछ पुलिसवालों ने छात्रों को जान से मारने का भी प्रयास किया था। पूर्व छात्र संघ ने जामिया थाने में मुकदमा दर्ज कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। तीन पन्नों के लिखे पत्र में शिकायत का आधार वीडियो को बनाया गया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसा कोई भी शिकायत पत्र उन्हें नहीं मिला है।
विज्ञापन