{"_id":"af4116189817f0d801b0292625420ccb","slug":"jmajm-gonna-have-a-weekend-without-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश के बिना ही बीतेगा वीकेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश के बिना ही बीतेगा वीकेंड
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 28 Jun 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम वीकेंड में भी सूखा-सूखा रहेगा। ऐसे में मानसून के महीने में बारिश की फुहार के साथ इस माह के अंतिम रविवार का लोग मजा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पश्चिम यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। एक-दो जगह थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है। उधर, गाजियाबाद में दिनभर उमस के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
एनसीआर में बृहस्पतिवार के मुकाबले तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। ज्यादातर केंद्रों पर पारा 40 डिग्री के ऊपर रहा। दिल्ली के अधिकतम तापमान में दो डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 39.9 व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हवा में नमी की मात्र 42-85 फीसदी के बीच रही। पालम में अधिकतम तापमान 42.5, गुड़गांव में 41.5, नोएडा में 40.4, गाजियाबाद में 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, 30 जून के बाद जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व यूपी में हल्की बारिश होगी। इतना ही नहीं 4 जुलाई तक पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में झमाझम बारिश के आसार नहीं हैं।