फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jitendra Singh Shanti joined the Aam Aadmi Party

Delhi: पद्म श्री जितेंद्र सिंह शंटी आम आदमी पार्टी में शामिल, पूर्व सीएम केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

Thu, 05 Dec 2024 12:35 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 05 Dec 2024 12:35 PM IST
सार

सामाजिक कार्यकर्ता, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और शहीद भगत सिंह सेवा दल (SBS) फाउंडेशन के संस्थापक, जितेंद्र सिंह शंटी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए।

विज्ञापन
Jitendra Singh Shanti joined the Aam Aadmi Party
पद्म श्री जितेन्द्र सिंह शंटी आज आम आदमी पार्टी में शामिल - फोटो : X/AAP

विस्तार

पद्म श्री जितेन्द्र सिंह शंटी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। जितेंद्र सिंह शंटी साल 2013 में भाजपा से विधायक रह चुके हैं। राम निवास गोयल के इस्तीफे के बाद उन्हें शाहदरा से टिकट मिलना तय माना जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व भाजपा विधायक जितेन्द्र सिंह शंटी का आम आदमी पार्टी में शामिल होने का एलान किया। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि जितेंद्र को ‘एम्बुलेंस मैन’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 70,000 से अधिक शवों का सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार कराया है। कोविड काल के दौरान जब लोग अपने परिवार के सदस्यों के शव लेने में हिचकिचा रहे थे, तब उन्होंने शव स्वीकार किए और अंतिम संस्कार किया। वह भी कोविड का शिकार हो गए, यहां तक कि जब उनका परिवार भी कोरोना से संक्रमित हुआ, तब भी उन्होंने अपना मिशन जारी रखा। इसके लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वह लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं। उनके शामिल होने से आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा, 'रामनिवास गोयल जी का चुनावी राजनीति से अलग होने का निर्णय हम सभी के लिए एक भावुक क्षण है। उनके मार्गदर्शन ने वर्षों तक हमें सदन के अंदर और बाहर सही दिशा दिखाई है। अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य के चलते उन्होंने हाल ही में अभी कुछ दिन पहले ही चुनावी राजनीति से अलग होने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। उनके निर्णय का हम सम्मान करते हैं। गोयल साहब हमारे परिवार के अभिभावक थे, हैं और हमेशा रहेंगे। पार्टी को उनके अनुभव और सेवाओं की भविष्य में भी हमेशा जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed