फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jim Trainer had come to avenge the dispute in delhi

जिम ट्रेनर से झगड़े का बदला लेने आए थे बदमाश, फायरिंग में गई थी बच्चे की जान

Mon, 11 Mar 2019 12:44 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Jim Trainer had come to avenge the dispute in delhi

पश्चिम दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में शनिवार रात फायरिंग जिम ट्रेनर से बदला लेने के लिए हुई थी। हथियारबंद चार बदमाश जिम ट्रेनर सन्नी को ढूंढते हुए पहुंचे थे। उसके न मिलने पर आरोपियों ने जिम में तोड़फोड़ कर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। बाद में गोलियां चलाते हुए बाहर निकले तो उनकी गोली खिड़की से झांक रहे मासूम प्रिंस राज (6) को लग गई। आरोपी जिम मालिक के भाई महेंद्र दायमा (28) को भी गोली मारकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को एक आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपी विशाल, सुनील व एक अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


जिम मालिक मनीष दायमा (22) परिवार के साथ डी-101-102 जेजे कालोनी, इंद्रपुरी में रहता है। सी-2, इंद्रपुरी में यह एफएक्सजी नाम से जिम चलाता है। मनीष के पिता मोहन लाल एक राष्ट्रीय पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। शनिवार रात करीब 8.15 बजे मनीष जिम में मौजूद था। इसी दौरान हथियारों से लैस विशाल, सुनील और राजू व एक अन्य युवक जिम में पहुंचे और ट्रेनर सन्नी के बारे में पूछा।
विज्ञापन


मनीष ने सन्नी के जिम में न होने की बात की तो आरोपियों ने मनीष को पीटना शुरू कर दिया। एक युवक ने ईंट से जिम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जबकि विशाल, राजू व सुनील ने पिस्टल से गोलियां चलाने लगे।  मनीष ने किसी तरह काउंटर के नीचे छुपकर अपनी जान बचाई। करीब 10 राउंड गोलियां चलाने के बाद बदमाश वहां से निकलने लगे। इसी दौरान जिम की दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ किराए पर रहने वाला प्रिंस राज खिड़की से झांक रहा था। फायरिंग में प्रिंस को भी गोली लग गई। इधर जिम के पास ही बदमाशों को मनीष का बड़ा भाई महेंद्र मिल गया। बदमाशों ने उस पर भी तीन गोलियां चला दीं। एक गोली महेंद्र के कंधे और एक गर्दन को छूती हुई निकली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

...ऐसे शुरू हुआ झगड़ा, 15 गोलियां चलाईं 

पुलिस की मानें तो एक सप्ताह पूर्व आरोपियों को कुछ लड़कों से झगड़ा हो रहा था। सन्नी ने मामले में बीचबचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने सन्नी का लोहे के बट्टे से सिर फोड़ दिया था। सन्नी ने इसका बदला लेने के लिए तीन दिन पूर्व कुछ लड़के ले जाकर आरोपियों की पिटाई कर दी थी। शनिवार को आरोपी इसका ही बदला लेने के लिए सन्नी को ढूंढते हुए आए थे। सन्नी के जिम में न मिलने पर आरोपियों ने करीब 15 गोलियां चलाईं। बदमाशों ने मनीष को भी गोली मारने का प्रयास किया। 

गोली चलाने वाले बदमाश के गुर्गे
स्थानीय लोगों का कहना है कि गोली चलाने वाले आरोपी इलाके के एक बदमाश के गुर्गे हैं। बदमाश का इलाके में शराब और सट्टे का कारोबार है। स्थानीय लोग उससे परेशान है। मनीष के पिता का कहना है कि उसने भी कई बार इन बदमाशों की शिकायत की थी। उसने आशंका जताई है कि उससे बदला लेने के लिए भी आरोपियों ने उसके बेटों पर हमला किया हो।

जान-बूझकर मारी गई मासूम प्रिंस को गोली
पुलिस को दिए बयान में जिम मालिक मनीष ने बताया कि सन्नी के न मिलने पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली चलाते हुए जब वह बाहर निकले तो उसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर रहने वाला मासूम प्रिंस खिड़की से झांक रहा था। इस बीच राजू ने कहा कि प्रिंस ने उन्हें गोली चलाते हुए देख लिया है। मनीष का आरोप है कि इस बात पर सुनील ने जान-बूझकर प्रिंस को निशाना बनाते हुए गोली चलाई। पुलिस पकड़े गए आरोपी राजू से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

मासूम के परिवार का रोकर बुरा हाल
मासूम प्रिंस के परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है। एक रिश्तेदार ने बताया कि मूलरूप से सीतापुर, यूपी का रहने वाला प्रिंस का परिवार पिछले करीब आठ साल से दिल्ली में रह रहा था। इसके परिवार में पिता सर्वेश कुमार, मां गीता देवी, दो बड़े भाई रोहित (12) व विकास (10) हैं। सर्वेश छोटा-मोटा काम करता है, जबकि प्रिंस राज पास के सरकारी स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। वारदात के समय परिवार घर में खाना खा रहा था। खाना खाने के बाद प्रिंस हाथ धोने के लिए उठा तो अचानक उसे गली में पटाखे चलने की आवाज सुनाई दी।

मासूम बैड पर चढ़कर खिड़की से नीचे झांकने लगा तभी एक गोली उसकी आंख के पास से सिर में जा लगी। मासूम फौरन वहीं गिर गया। सर्वेश ने बेटे को खून से लथपथ हालत में देखा तो वह फौरन उसे स्कूटी पर लेकर नजदीक के अस्पताल लेकर गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मासूम प्रिंस का शव परिवार को सौंप दिया। उसके पिता का कहना है कि प्रिंस की परीक्षाएं चल रही थीं। उसका अंग्रेजी और ड्राइंग का पेपर रह गया था। मासूम पेपर खत्म होने के बाद घूमने जाने की बात कर रहा था। प्रिंस की मौत के बाद से उसकी मां बार-बार रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed