{"_id":"7bf7b8fa213e7f18a19f51f04c264718","slug":"jewellery-theft-by-girl-s-gang-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नौकरानियों की करतूत ने मालिक के उड़ाए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नौकरानियों की करतूत ने मालिक के उड़ाए होश
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 06 Feb 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 31 में घर में काम करने के लिए दो युवतियों ने कमरे की सफाई के साथ ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया। भवन मालिक की शिकायत पर सेक्टर चालीस थाना पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सेक्टर-31 में रहने वाले अमनदीप पुत्र परमिंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में कंशल्टेंट के रुप में कार्यरत हैं। दो दिन पहले अपने फ्लैट की सफाई के लिए दो युवतियों को रखा था।
विज्ञापन
इनके घर में आने के बाद अपनी पत्नी व बेटे को छोड़कर बाहर चलास गया था। सफाई करने के बाद वह चली गई। बाद में उनकी पत्नी ने देखा तो ज्वैलरी से भरा बैग गायब था।
विज्ञापन
पुलिस ने दो अज्ञात युवतियों के खिलाफ चोरी का मामला तो दर्ज कर लिया। मगर अब उसके पास आगे जांच करने का कोई रास्ता नहीं है। शिकायत कर्ता ने दोनों युवतियों को काम पर रखा था।
उनका पहचान पत्र या कोई नंबर उसके पास नहीं है। उनके आने के बाद पत्नी को अकेला छोड़कर वह चला जाता है। पत्नी को उनके जाने के काफी देर बाद पता चलता है चोरी हो गई है। फिल्हाल पुलिस जांच करने में जुटी है।