{"_id":"6ab3e649d56f0e22c20dbef7","slug":"jewellers-sought-an-appointment-with-the-police-commissioner-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156164-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ज्वेलर्स ने पुलिस कमिश्नर से मांगा मिलने का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ज्वेलर्स ने पुलिस कमिश्नर से मांगा मिलने का समय
विज्ञापन
-अपराध और फ्रॉड को लेकर कारोबारियों में चिंता, ऑल बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन करेगा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली में अपराध और फ्रॉड को लेकर ज्वेलरी कारोबारियों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात का समय मांगा है। ऑल बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन, कूचा महाजनी ने पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक का अनुरोध किया है। एसोसिएशन ने पत्र में कहा है कि कूचा महाजनी देश के प्रमुख थोक ज्वेलरी बाजारों में शामिल है, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना बड़ी संख्या में व्यापारी आते हैं। एसोसिएशन के मुताबिक दिल्ली में बढ़ते अपराध और फ्रॉड को लेकर ज्वेलर्स में भय और चिंता का माहौल है। एसोसिएशन पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, अपराध की रोकथाम और कारोबारियों की ओर से दिए जाने वाले सुझावों पर चर्चा करना चाहती है।