जेवर-बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप: एक्सल गैंग पर हैवानियत और हत्या का शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर-बुलंदशहर मार्ग पर हुई चार महिलाओं से गैंगरेप और विरोध करने पर स्क्रैब व्यापारी की हत्या के बाद एक बार फिर शक की सुई वेस्ट यूपी के कुख्यात एक्सल गैंग पर घूम रही है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक्सल गिरोह से सावधान रहने की चेतावनी व जेवर पुलिस के गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के दावे के बाद सनसनीखेज वारदात ने पुलिस महकमे को हैरत में डाल दिया है। पुलिस की विशेष टीमों के साथ एसटीएफ टीम भी वारदात की पड़ताल में जुट गई है।
बदमाशों ने जेवर के परिवार की कार के आगे कोई लोहे की चीज फेंकी। इससे कार के टायर पंक्चर हो गए। अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाशों ने एक्सल फेंककर कार को रोका था। बदमाश दिन छिपने के बाद सड़क किनारे झाड़ियों में छिपकर बैठ गए थे। ये भी पता चला है कि बदमाशों ने सड़क किनारे झाड़ियों के पीछे बैठकर शराब पी और देर तक घात लगाए बैठे रहे।
मौके पर पुलिस टीमों के मुआयने के बाद एसटीएफ टीम ने सड़क किनारे झाड़ियों के आसपास पड़ताल की। यहां देसी शराब की खाली बोतल, गिलास आदि पड़े दिखाई भी दिए हैं। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वह बदमाशों के हैं या पहले से पड़े हुए थे।
आसपास के शराब के ठेकों पर भी पूछताछ
पुलिस टीमों ने घटना स्थल के आसपास स्थित शराब ठेकों पर भी पूछताछ व पड़ताल की है। पुलिस खास तौर पर देसी शराब के ठेकों की पड़ताल कर रही है। पुलिस को उम्मीद जता रही है कि वारदात से पूर्व ठेके पर जाने आने के दौरान बदमाश कहीं सीसीटीवी में कैद हुए हो और उनकी पहचान हो सके।
पीड़ितों से पड़ताल में सामने आया है कि बोलचाल के हिसाब से बदमाश आसपास के क्षेत्र के नहीं हैं। एक्सल गिरोह में भी राजस्थान, हरियाणा आदि के बदमाश शामिल रहते हैं। वहीं, पुलिस टीमें यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहीं हैं कि कहीं बदमाश बावरिया या किसी और गिरोह से तो ताल्लुक नहीं रखते।