फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jewar bulandshahr highway gang rape incident took place on the land mark down for jewar airport

उत्तर प्रदेश की शान बनने से पहले ही इस जगह पर हुआ हैवानियत का नंगा नाच

Sat, 27 May 2017 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 27 May 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
jewar bulandshahr highway gang rape incident took place on the land mark down for jewar airport
उस जमीन पर हुआ जेवर गैंगरेप जहां बनेगा जेवर एयरपोर्ट का रनवे - फोटो : अमर उजाला

यमुना एक्सप्रेसवे से मात्र ढाई किमी जेवर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर दरिंदों ने ऐसी हैवानियत की है, जिसकी गूंज देश भर में सुनाई दे रही है। हैवानियत का नंगा नाच जेवर एयरपोर्ट की प्रस्तावित भूमि पर किया गया और यहां आने वाले सालों में मेट्रो दौड़नी है।

विज्ञापन


आने वाले सालों में देश-विदेश के यात्री बड़ी संख्या में जेवर का रुख करेंगे। इसके चलते सुरक्षा के लिहाज से हैवानियत की ये वारदात यूपी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


दरअसल, डेढ़ दशक से अधिक समय से जेवर में एयरपोर्ट प्रस्तावित है। इसके लिए जगह चिन्ह‌ित कर ली गई है। उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद एयरपोर्ट को हरू झंडी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्रॉजेक्ट के तहत मेट्रो लाइन भी जेवर तक ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले सालों में जेवर में न केवल मेट्रो दौड़ती दिखाई देगी बल्कि हवाई जहाज भी उड़ान भरने लगेंगे।

योगी सरकार के ल‌िए चुनौती है जेवर की सुरक्षा व्यवस्था

jewar bulandshahr highway gang rape incident took place on the land mark down for jewar airport

जेवर एयरपोर्ट के चलते यहां देश-विदेश के यात्रियों का आवागमन भी काफी बढ़ जाएगा। ऐसे में जेवर की सुरक्षा व्यवस्था योगी सरकार के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी।

बुधवार देर रात जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर बदमाशों ने जिस स्थान पर हैवानियत की हदें पार की हैं। साबोता गांव का वह स्थान न केवल जेवर एयरपोर्ट के लिए चिहिन्नत किया गया है, बल्कि उस स्थान को रनवे बनाने की योजना है।

वारदात से एक दिन पूर्व ही टीम ने जेवर एयरपोर्ट की प्रस्तावित क्षेत्र में पहुंचकर सर्वे भी किया था। अब, यह देखने वाली बात होगी कि यूपी पुलिस के सामने बड़ी चुनौती पेश करने वाली वारदात का खुलासा करने में जांच टीम कितना वक्त लगाएंगी। वहीं, पुलिस को इस क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ानी होगी, जिससे यहां देश-विदेश के यात्री बेखौफ आ जा सकें।

यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा पर उठते रहे हैं सवाल
यमुना एक्सप्रेसवे पर पूर्व में कई संगीन वारदातें हो चुकी हैं। एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को निशाला बनाने के लिए कई गिरोह सक्रिय होने की जानकारी मिलती है। इसके चलते हाल में महीनों में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा कड़ी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed