फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JBT teachers recruitment scam: Chautala now sought for medical parole

जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाला: चौटाला ने अब चिकित्सा के लिए मांगी पैरोल 

Wed, 18 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
JBT teachers recruitment scam: Chautala now sought for medical parole
former cm omprakash chotala - फोटो : अमर उजाला

जेबीटी भर्ती घोटाले में दस साल की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने अब चिकित्सा करवाने के लिए पैरोल मांगी है। अदालत ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को चौटाला की चिकित्सा रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। चौटाला को हाल ही में पोते सांसद दुष्यंत चौटाला की सगाई में शामिल होने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई थी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति विपिन सांघी के समक्ष चौटाला के अधिवक्ता अमित साहनी ने तर्क रखा कि उनके मुवक्किल का पहले से ही मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी वृद्धावस्था व गंभीर हालत को देखते हुए मेदांता में ही इलाज के लिए उन्हें पैरोल दी जाए। अदालत ने मामले की सुनवाई 19 जनवरी तय की है।
विज्ञापन

दरअसल, चौटाला ने दिल्ली सरकार के 14 दिसंबर के आदेश को चुनौती दी है, जिसमें चिकित्सा आधार पर छह माह की पैरोल मांगी थी, लेकिन सरकार ने उसे खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली सरकार ने पैरोल पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अदालत पहले ही अजय चौटाला को पैरोल दे चुकी है और मामले के दोनों दोषियों को पैरोल नहीं दी जानी चाहिए। इसके अलावा जेल से उनकी तबीयत पर रिपोर्ट तलब की जाए, क्योंकि जेल में हर प्रकार की चिकित्सा की सुविधा है। गौरतलब है कि जेबीटी भर्ती घोटाले में अदालत ने ओमप्रकाश चौटाला व अजय चौटाला को दस साल कैद की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ उनकी चुनौती को हाईकोर्ट व फिर सर्वोच्च न्यायालय खारिज कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed