{"_id":"58b6badd4f1c1bbd568337cb","slug":"jat-movement-jats-will-move-to-delhi-for-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन: आरक्षण के लिए दिल्ली कूच करेंगे जाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन: आरक्षण के लिए दिल्ली कूच करेंगे जाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 02 Mar 2017 07:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आंदोलन को लेकर सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। आंदोलन को तेज करने और सरकार पर दबाव डालने के लिए अब जाट समुदाय के लोग दो मार्च को दिल्ली कूच करेंगे। बृहस्पतिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर में एकजुट होकर प्रदर्शन करने के लिए बुधवार को शहर में जाट समुदाय की हलचल तेज रही।
विज्ञापन
पटौदी के गांवों में लोगों से मिलकर इस आंदोलन में शामिल होने और ट्रैक्टर, ट्रॉली लेकर दिल्ली में प्रवेश करने का आह्वान किया गया। प्रदेश के कई जिलों के जाट समुदाय गुरुग्राम से होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे। इसे लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
जाटों को आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे धरने को लेकर अब गहमागहमी बढ़ती जा रही है। जाट नेताओं का कहना है कि दिल्ली में एक बड़ी रैली का आयोजन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आरक्षण की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
सरकार तीन दिन में उनकी मांगे स्वीकार करें अन्यथा वह एक मार्च से बिजली के बिलों बैक ऋणों का बहिष्कार करना शुरू कर देंगे। जाट आरक्षण के दिल्ली कूच कोे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह चौकस हैं। रेलवे और रोडवेज को भी अलर्ट कर दिया गया है।
एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। बता दें कि दौलताबाद में जाट समुदाय के लोग आरक्षण की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। जाट नेताओं का कहना है कि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पटौदी के लोग गुरुग्राम होते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए रवाना होंगे।
इसके लिए अलग-अलग रूट तय किया गया है। सभी जाट नेताओं को एक नक्शा भी दिया गया है। जिसके जरिये उन्हें दिल्ली में प्रवेश करना है। अलग-अलग जाट समुदाय के लोग जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट होंगे।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह सेहरावत का कहना है कि दो मार्च को सभी जाट समुदाय के लोग अपनी-अपनी गाड़ियों, ट्रैक्टर, ट्रॉलियों से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। जिनके पास जो साधन है, उसी साधन से जाएंगे।
पुलिस मुस्तैद, बढ़ाई गश्त
बलिदान दिवस के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद हो गई। सीआईडी भी जाट नेताओं पर नजर रख रही है। पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस आयुक्त द्वारा दौलताबाद से सटे थाना क्षेत्र को हर स्थिति से निपटने के लिए तैनात रहने को कहा गया है। दूसरे जिलों से लगी सीमा पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार का कहना है कि क्विक रिस्पांस टीम तैयार कर दी गई है। पर्याप्त मात्रा में पुलिस तैनात किया गया है।
रेलवे ने भी बढ़ाई सुरक्षा
जाट आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने भी अलग अलग स्टेशनों पर जवान तैनात कर दिए हैं। आरपीएफ व जीआरपी को सतर्क कर दिया गया है। दूसरे प्रदेशों से 15 जवान मंगाए गए हैं। गुरुग्राम से सटे छोटे स्टेशनों पर ड्यूटी लगाई गई है। पटौदी, फर्रूखगर समेत आठ स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
हरदीप सिंह, उपायुक्त: प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगा दिए हैं। जाट आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे लोगों ने प्रशासन को विश्वास दिलाया है कि वो शांतिपूर्ण ढंग से अपना धरना दे रहे हैं, जो दूसरे जिलों से आ रहे हैं, उन्हें रोका नहीं जाएगा, लेकिन जिले में किसी तरह की अप्रिय घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध करने वाले लोगों से अपील है कि किसी बहकावे में आकर उग्र न हों।