फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jat agitation of the water shortage in the cyber city.

जाट आंदोलन के चलते साइबर सिटी में भी पानी की कमी

Sun, 21 Feb 2016 05:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 21 Feb 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
Jat agitation of the water shortage in the cyber city.

जाट आंदोलन का असर साइबर सिटी में पानी की आपूर्ति पर भी पड़ा है। यहां भी पानी की किल्लत बढ़ गई है। लोगों को कम मात्रा में पानी की आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन


ऐसा वेस्टर्न जमुना कैनाल में दरार आने के बाद हुआ बताया जा रहा है। वहीं, प्रशासन ने भी लोगों से कम मात्रा में पानी का प्रयोग करने की अपील की है।

इसके अलावा बुडाहेड़ा पंप पर भी कुछ आंदोलनकारी जमा हो गए हैं, जो कि गुडग़ांव की ओर पानी की आपूर्ति बंद करने की मांग पर अडे हैं। बहरहाल पानी को लेकर आने वाले समय में स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन


करीब 20 लाख की आबादी वाले साइबर सिटी में पानी की आपूर्ति नहरी पानी पर आधारित है। जिसके लिए वेस्टर्न जमुना कैनाल(डब्ल्यूजेसी) से जवाहर वाटर कैनाल (जेडब्ल्यूसी) को पानी मिलता है। इस पानी को हुडा ट्रीट कर शहर में पानी की आपूर्ति करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा  रहा है कि खरखौदा के पास डब्ल्यूजेसी को उपद्रवियों ने तोड दिया है, जिसके चलते जेडब्ल्यूसी में पानी नहीं आ रहा है। नहरी पानी की आपूर्ति बंद होने से हुडा के बसई स्टॉक में दो दिन का पानी बचा है। जिसे रासनिंग कर चार दिन तक प्रयोग करने की तैयारी की जा रही है।

नगर निगम क्षेत्र में लोगों को दो टाइम की जगह एक टाइम ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही जनता से अपील की जा रही है कि पानी का कम प्रयोग करें। जिससे लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। नहर में पानी की आपूर्ति बंद होने से प्रशासन के भी हाथ-पांव फूले हुए हैं।


प्रशासन ने आमजन का सहयोग भी मांगा है, ताकि लोग कम मात्रा में पानी का प्रयोग करें तो कई दिनों तक उन्हे पानी की आपूर्ति की जा सके। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस समस्या से बचने के लिए लोग पानी की कम मात्रा में प्रयोग करें। पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि लोगों को ज्यादा दिन परेशानी से दो-चार न होना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed