फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jat agitation entered in delhi

जाट आरक्षण आंदोलन ने दिल्ली में भी दस्तक दी

Wed, 15 Jun 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Jun 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
jat agitation entered in delhi

हरियाणा में पांच जून से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन जाट आरक्षण आंदोलन ने उत्तर प्रदेश के बाद राजधानी में भी दस्तक दे दी है। नजफगढ़ में जाट समाज के लोगों ने मंगलवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति दिल्ली प्रदेश के बैनर तले आरक्षण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी मांग के संबंध में इलाके के थानाध्यक्ष को ज्ञापन दिया। नजफगढ़ में जाटों ने अपनी मांगों ने बहादुरगढ़ रोड स्थित जाट भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व चौ. जयवीर गुलिया ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष आजाद सिंह लाकड़ा ने कहा कि हरियाणा में आज लोकतंत्र नाम की चीज नहीं रही है। राज्य सरकार अंग्रेजी हुकूमत से भी अधिक अत्याचार करने पर उतारू है, जिसे हरियाणा के जाटों के साथ-साथ पूरे देश के जाट इस अत्याचार को सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता रोहताश हुड्डा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में आज सामान्य नागरिक के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। प्रजातंत्र में किसी को भी अपनी बात कहने का हक है, लेकिन जब कोई भी सामाजिक संगठन अपनी बात कहने के लिए बैठक का आयोजन करता है तो उन पर देशद्रोह के मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। हरियाणा सरकार जाट समाज को दंगे करने के लिए उकसा रही है।

उधर जाटों के धरने के चलते जाट भवन के समक्ष बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात था। पुलिस ने भवन के बाहर धारा 144 लगा दी थी। इसके चलते जाट भवन के बाहर नहीं निकल सके और उन्होंने भवन परिसर में ही विरोध प्रदर्शन किया।


इस विरोध प्रर्दशन में जाटों के अलावा अन्य बिरादरी के लोगों ने भी हिस्सा लिया। प्रदर्शन में सतीश सोलंकी, ओमप्रकाश अग्रवाल, खजान सिंह, जसबीर शौकीन, यशवंत दहिया, विरेन्द्र डागर, मांगेराम राठी, हरीश सहरामवत, विजय मान आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed