{"_id":"5753cd654f1c1b2a46108f15","slug":"jat-agitation-and-tight-security-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन: छावनी में तब्दील शहर, हथियारबंद पुलिसकर्मियों से लैस वाहनों ने शहर में रूट मार्च किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन: छावनी में तब्दील शहर, हथियारबंद पुलिसकर्मियों से लैस वाहनों ने शहर में रूट मार्च किया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आंदोलन पर अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। शनिवार को पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च किया। वाहनों में आंसू गैस, मिर्ची ग्रेनेड, स्टन ग्रेनेड सहित आधुनिक हथियारों से लैस पुलिस जवानों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन रूट मार्च में शामिल थे।
करीब सत्तर वाहनों पर आधुनिक हथियार और सुरक्षा कवच से लैस तीन सौ से अधिक जवानों का रूट मार्च सेक्टर 12 से शुरू हुआ। काफिला सीकरी, कैली गांव, तिगांव से जीटी होते हुए कोर्ट, बाटा पुल, पियाली चौक पहुंचा। यहां से बल्लभगढ़ होते हुए वापस सेक्टर 12 पहुंचा।
फरवरी में हुए जाट आंदोलन के दौरान झाड़सेतली गांव में उपद्रव की घटना को मद्देनजर इस इलाके में सशस्त्र पुलिस बल और दंगा रोधी वज्र वाहन तैनात किये गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सभी जाट नेताओं की कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
सभी थाना प्रभारी और विशेष पुलिस बल को सुबह पांच बजे से ही मुस्तैदी से तैनात रहने के आदेश पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने दिए हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, बस अड्डा, मॉल आदि संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
हाईवे और जीटी रोड पर यातायात अवरुद्ध न किया जा सके लिए लिए लगातर पॅट्रोलिंग की जाएगी। मालूम हो कि प्रशासन ने एक सप्ताह पहले ही शहर में धारा 144 लागू कर दी थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जाट आंदोलन में किसी भी परिस्थिति से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जाट नेताओं में रोष
कांग्रेसी नेता विकास चौधरी ने प्रशासनिक तैयारियों को जाटों की भावनाएं भड़काने वाला बताते हुए रोष जताया। उनका कहना था कि देश को अन्न देने वाली और सीमा पर सुरक्षा करने वाली जाट कौम को शासन प्रशासन अपराधी की तरह प्रस्तुत कर रहा है जिससे कौम की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि जाट नेताओं को परेशान करने से बात बिगड़ेग सकती है,
प्रशासन को चाहिए कि समझदारी से काम करे।