फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jasmin Shah alleges that BJP wants to impose President's rule by breaking AAP MLAs

Delhi: AAP नेता जस्मीन शाह का आरोप, आप विधायकों को तोड़कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है भाजपा

Tue, 02 Apr 2024 04:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Apr 2024 04:46 AM IST
सार

वरिष्ठ नेता जस्मीन शाह ने आरोप लगाया कि भाजपा, आप के विधायकों को तोड़कर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए विधायक ऋतुराज झा से भाजपा के कुछ लोग मिले और भाजपा में आने पर 25 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया।

विज्ञापन
Jasmin Shah alleges that BJP wants to impose President's rule by breaking AAP MLAs
आप नेता जस्मीन शाह - फोटो : File photo

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने पर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला है। वरिष्ठ नेता जस्मीन शाह ने आरोप लगाया कि भाजपा, आप के विधायकों को तोड़कर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए विधायक ऋतुराज झा से भाजपा के कुछ लोग मिले और भाजपा में आने पर 25 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया। साथ ही, 10 अन्य विधायकों को लाने पर उन्हें मंत्री बनाने का भी लालच दिया।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जब ईडी को केजरीवाल से पूछताछ में कुछ नहीं मिला तो अब भाजपा ने अपना ऑपरेशन लोटस शुरू कर दिया है। दिल्ली विधानसभा के जरिए झा ने जो बातें सामने रखीं, उससे साबित हो जाता है कि ईडी का केजरीवाल को लंबे समय तक जेल में रखना चाहती है। ब्यूरो
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता में शाह ने कहा कि विधायक को ऑफर देने वाले भाजपा के कोई वरिष्ठ लोग नहीं, बल्कि निचले स्तर के नेता हैं। अब भाजपा और ईडी का मकसद साफ समझ में आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब केजरीवाल के पूरा सहयोग करने के बावजूद ईडी के हाथ कुछ नहीं लगा, तो यह खेल करना शुरू कर दिया गया। इनको लगता है कि केजरीवाल को जेल में डालकर, विधायकों को डरा-धमका कर, तोड़कर, खरीदकर, मंत्री बनने का ऑफर देकर राष्ट्रपति शासन लगाया जाएगा। चाहे ये लोग जितने दिन केजरीवाल को जेल में रखें, मुख्यमंत्री वही बने रहेंगे। ये लोग चाहें जितने भी कॉल कर लें, ऑफर दे दें। आप का एक भी विधायक नहीं टूटने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल का जेल जाना सत्य की विजय : सचदेवा
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया गया है। यह सत्य की विजय है। केजरीवाल के निर्दोष होने के दावों पर अब विराम लग गया है। सचदेवा ने कहा कि अब मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी झूठी बयानबाजी बंद कर देनी चाहिए। शराब घोटाले में विजय नैय्यर से पैसा वसूली में दो नये किरदार दिल्ली के मंत्री आतिशी व सौरभ भारद्वाज का नाम सामने आया है।


गोवा चुनाव के समय यह दोनों आम आदमी पार्टी की ओर से गोवा का प्रचार देख रहे थे। इस मामले में नोटिस आया तो कम से कम निर्दोष होने वाला बयान आम आदमी पार्टी की तरफ से नहीं आए। आम आदमी पार्टी नेता अब भ्रष्टाचार के साथ ही मर्यादाहीनता की भी सभी सीमाएं लांघ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed