{"_id":"573200cf4f1c1bdf6e919911","slug":"jantar-mantar-the-jats-threaten-the-government-would-then-announce-agitation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जंतर-मंतर से जाटों ने दी सरकार को धमकी, फिर करेंगे आंदोलन का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर-मंतर से जाटों ने दी सरकार को धमकी, फिर करेंगे आंदोलन का ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 May 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
जंतर मंतर पर जाटों का प्रदर्शन
आरक्षण की मांग को लेकर देशभर के जाटों ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इसमें सरकार को चेतावनी दी गई कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 5 जून से आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थापरचंद गहलोत से भी मुलाकात की। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक की अगुवाई में जाटों ने दोनों मंत्रियों से कहा कि आरक्षण देने का वादा चार जून तक पूरा किया जाए।
विज्ञापन
समिति ने केंद्रीय मंत्रियों को बताया कि गत 22 फरवरी को जाट आंदोलन स्थगित कराने के दौरान हरियाणा सरकार ने कई वादे किए थे, लेकिन एक भी आश्वासन पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
Trending Videos
आरक्षण को लेकर पांच जून से आंदोलन करने का ऐलान
जंतर मंतर पर जाटों का प्रदर्शन
उन्होंने दोनों मंत्रियों से आग्रह किया वह राज्य सरकार से आंदोलन के दौरान प्रभावित हुए जाटों को मुआवजा एवं नौकरी दिलवाने के साथ-साथ मुकदमों की वापसी कराए।
वहीं दोषी कर्मचारी, अधिकारियों और सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। समिति ने केंद्र सरकार से जाटों को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने और हरियाणा में जाट आरक्षण अधिसूचित करने सहित कई मांगें रखीं।
धरने में महिलाएं भी पहुंचीं
केंद्रीय स्तर पर आरक्षण की मांग को लेकर कई वर्षों से जाट समुदाय जंतर मंतर-पर धरना प्रदर्शन कर चुका है, लेकिन धरने में पहली बार महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने कहा कि अब वह भी घर से निकल आई हैं। सरकार को उनकी मांग पूरी करने में देर नहीं करनी चाहिए।