फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir bank case ED questions former jammu kashmir CM Omar Abdullah in Delhi

जेके बैंक इमारत खरीद मामला: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से ईडी ने की पूछताछ, पांच घंटे तक किए सवाल

Thu, 07 Apr 2022 03:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 07 Apr 2022 03:10 PM IST
सार

उमर की पार्टी ने उनके पूछताछ में शामिल होने के बाद बयान जारी करते हुए कहा है कि यद्यपि यह पूरा क्रिया कलाप राजनीतिक है, वह अपनी तरफ से पूरा सहयोग करेंगे क्योंकि वह गलत नहीं हैं।

विज्ञापन
Jammu kashmir bank case ED questions former jammu kashmir CM Omar Abdullah in Delhi
उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीरवार को लगभग पांच घंटे तक 12 साल पहले जम्मू-कश्मीर बैंक की ओर से मुंबई में एक इमारत खरीदे जाने के मामले में पूछताछ की। यह खरीद उनके मुख्यमंत्रित्व काल में की गई थी। 

विज्ञापन


नेकां नेता वीरवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली में जांच एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे जहां इस साल की शुरुआत में ईडी द्वारा दर्ज मामले के संबंध में उनका बयान दर्ज किया गया। ईडी कार्यालय से निकलते हुए उमर ने कहा कि वह इस मामले में आरोपी नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मुझे लगभग 12 साल पुराने एक मामले में चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया। जितना हो सकता था मैंने उन्हें उत्तर दिया। अगर उन्हें मेरी जरूरत होगी तो मैं उनकी और मदद करूंगा। उन्होंने मुझ पर कोई भी आरोप नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी प्रवक्ता के अनुसार मामला 2010 में मुंबई के बांद्रा कुर्ला में जम्मू-कश्मीर बैंक की इमारत की खरीद से संबंधित है जब तत्कालीन राज्य के पूर्व वित्त मंत्री हसीब द्राबू इसके अध्यक्ष थे। मुंबई में एक इमारत की तलाश के लिए द्राबू की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।


उनकी सिफारिश के आधार पर इमारत (जो अब तक बैंक की सबसे बड़ी संपत्ति है) को खरीद के लिए मंजूरी दे दी गई थी। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री की भूमिका इसके अध्यक्ष की नियुक्ति को मंजूरी देने तक सीमित थी।

नियमों की जानकारी रखने वाले बैंक अधिकारियों ने कहा कि बैंक के दिन-प्रतिदिन के संचालन में मुख्यमंत्री की कोई भूमिका नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed