फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jammu delhi duronto express loot victim told his and other passenger sufferings happen in 15 minutes

दूरंतो एक्सप्रेस लूटः पीड़ित यात्री ने लिखी आपबीती, बताया- बदमाशों ने 15 मिनट में कैसे मचाया कोहराम

Thu, 17 Jan 2019 01:01 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Thu, 17 Jan 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
jammu delhi duronto express loot victim told his and other passenger sufferings happen in 15 minutes
दूरंतो एक्सप्रेस - फोटो : social media

अतिसुरक्षित श्रेणी में आने वाली दूरंतो एक्सप्रेस के एसी कोच में आज सुबह साढ़े तीन बजे एक बड़ी लूट का मामला सामने आया। इस हादसे के शिकार हुए एक यात्री ने अपनी आपबीती रेलवे के शिकायती पोर्टल पर डाली है, जिसे पढ़कर रेलवे की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि. पीड़ित यात्री अश्विनी कुमार जिसके साथ ये हादसा हुआ उसने आज सुबह साढ़े तीन बजे रेलवे शिकायत पोर्टल में अपनी आपबीती डाली। यात्री ने लिखा- 'मैं जम्मू से दिल्ली के लिए आज सुबह दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12266 में सफर कर रहा था'। इस ट्रेन का स्टॉपेज सिर्फ दिल्ली और जम्मू में है। ट्रेन दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुबह 4.20 बजे पहुंचने वाली थी। सुबह 3.30 बजे यह दिल्ली से पास में कहीं रुकीं क्योंकि ट्रैक सिग्नल क्लियर नहीं था।
विज्ञापन


ट्रेन रुकी हुई थी इसी बीच करीब 10 अज्ञात बदमाश कोच नंबर बी3 और बी7 में घुस गए। उनके हाथ में तेज धार वाले चाकू थे। उन्होंने यात्रियों के गले पर चाकू रखकर अपने साथ ले चल रहे कीमती सामानों को उनके हवाले करने को कहा। उन्होंने यात्रियों से पर्स, नकद, कैरी बैग, सोने की चेन, मोबाइल और अन्य कई सामान यात्रियों से लूट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10-15 मिनट तक चलती रही लूट

यह पूरा हादसा 10-15 मिनट के बीच हुआ, जब ट्रेन रुकी हुई थी। यात्री ने आगे लिखा कि सबसे बड़ी बात तो ये थी कि इस पूरी घटना के दौरान न तो कोई स्टाफ और न ही सुरक्षा बल मौके पर मौजूद थे। घटना के बाद हमने अटेंडेंट और टीटी को ढूंढने की कोशिश की जो 20 मिनट बाद मिले। अटेंडेंट अपनी जगह पर मौजूद नहीं था और ट्रेन में ही कहीं सो रहा था।

हमने टीटी को ढूंढने की कोशिश की लेकिन जब तक हम स्टेशन पर थे वह नहीं मिला। हमने 100 नंबर पर फोन किया और जब ट्रेन अपने गंतव्य पर पहुंची तो दिल्ली पुलिस उस स्टेशन पर पहुंची हुई थी। उन्होंने घटना की एफआईआर दर्ज की। अब इस दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार है? हम ट्रेन की सुविधाओं के लिए ज्यादा पैसे देते हैं और क्या यही वो सुविधाएं हैं जो हमें पैसे के बदले मिल रही हैं।

अटेंडेंट ने हमें बताया कि ट्रेन में कोई सुरक्षा बल मौजूद नहीं था। क्या रेलवे किसी हादसे का इंतजार कर रही है जिसके बाद ट्रेनों में सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। हम एसी कोच में सुरक्षित नहीं तो कल्पना कीजिए कि स्लीपर कोच और जनरल क्लास की सिक्योरिटी का क्या आलम होगा, जहां लोग बिना टिकट के भी यात्रा कर लेते हैं। आखिर किस लिए रेलवे हमसे महंगा किराया वसूल कर रही है? हम ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए बहुत चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed