{"_id":"6735f4e973c76fb3af0470f2","slug":"jammu-and-kashmir-chief-minister-omar-abdullah-met-president-murmu-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर अब्दुल्ला का दिल्ली दौरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर अब्दुल्ला का दिल्ली दौरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी करें
Thu, 14 Nov 2024 06:33 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 14 Nov 2024 06:33 PM IST
सार
जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जो इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर अब्दुल्ला और मुर्मू की एक-दूसरे को बधाई देते हुए तस्वीर पोस्ट की गई। इसमें कहा गया, "केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।"
विज्ञापन
Chief Minister of the Union Territory of Jammu and Kashmir, Shri Omar Abdullah called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/WTQHrD2yI0
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 14, 2024
विज्ञापन
बता दें कि जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जो इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। अब्दुल्ला ने बुधवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। अधिकारियों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच मुलाकात में जम्मू और कश्मीर से जुड़ी विभिन्न मुद्दों पर 30 मिनट से अधिक समय तक चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को अब्दुल्ला ने राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्रियों की एक कांफ्रेंस में भाग लिया, जहां उन्होंने कहा कि इंदस जल संधि जम्मू और कश्मीर के विशाल जल विद्युत संसाधनों के उपयोग को प्रतिबंधित कर रही है। मुख्य रूप से स्टोरेज की समस्या के कारण। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री जल्द ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात करेंगे।