फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia ranked in the 501-550 band in the World University Rankings

Delhi NCR News: जामिया को वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 501-550 बैंड में जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
-टाइम्स हायर एजुकेशन की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2027 में वैश्विक स्तर पर मिली जगह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया को टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2027 में वैश्विक स्तर पर 501-550 बैंड में जगह मिली है। विश्वविद्यालय ने इसे शिक्षा, शोध, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय अकादमिक जुड़ाव में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम बताया है।

रैंकिंग में विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन शिक्षण, शोध का माहौल, शोध की गुणवत्ता, उद्योग से जुड़ाव और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण समेत विभिन्न मानकों पर किया जाता है। जामिया के अनुसार रैंकिंग में स्थान मिलना शिक्षकों, शोधार्थियों, छात्रों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को दर्शाता है। कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय समुदाय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जामिया शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध, नवाचार, अंतर-विषयक सहयोग और वैश्विक अकादमिक जुड़ाव को बढ़ावा देने पर लगातार काम कर रहा है। रजिस्ट्रार प्रो. मो. महताब आलम रिजवी ने कहा कि वैश्विक रैंकिंग में जामिया की मौजूदगी अकादमिक और संस्थागत विकास के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाती है। आईक्यूएसी की मानद निदेशक प्रो. रफत परवीन ने रैंकिंग के लिए संस्थागत आंकड़े जुटाने, सत्यापित करने और व्यवस्थित करने में टीम के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed