{"_id":"69ff3bb7a508adc3a2024253","slug":"jamia-millia-islamia-phd-admission-race-begins-next-week-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-135632-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पीएचडी दाखिले की दौड़ अगले सप्ताह से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पीएचडी दाखिले की दौड़ अगले सप्ताह से शुरू
विज्ञापन
- दाखिले के लिए 11 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, आठ जून तक किया जा सकता है आवेदन
- 20 और 21 जून को होगी प्रवेश परीक्षाएं, 11 अगस्त से शुरू होंगी कोर्स वर्क की कक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी में दाखिले की दौड़ अगले सप्ताह से शुरू होने जा रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरू होगी और आठ जून तक दाखिले पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। जामिया प्रशासन ने शनिवार को पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से शनिवार को पीएचडी दाखिला प्रक्रिया संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया गया। इसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क के रूप में छात्रों को 2000 रुपये का भुगतान करना होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर 9 और 10 जून को दिया जाएगा। दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा जो कि 20 व 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आधार पर साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची 10 से 15 जुलाई के बीच घोषित की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को 22 जुलाई तक संबंधित विभागों एवं केंद्रों में अपना शोध प्रस्ताव जमा करना होगा। उसके बाद 27 से 31 जुलाई के बीच साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची 3 से 5 अगस्त के बीच प्रदर्शित की जाएगी। चयनित होने के बाद छात्रों को को 6 अगस्त, 7 अगस्त और 10 अगस्त को प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं को पूरा करना होगा। पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाएं 11 अगस्त 2026 से शुरू होंगी।