{"_id":"6920d20608961dc73007996a","slug":"jamia-millia-islamia-gets-80th-rank-in-the-2026-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-113371-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया को टीएचई 2026 में मिली 80वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया को टीएचई 2026 में मिली 80वीं रैंक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। विश्वविद्यालय ने वैश्विक स्तर पर 80वां स्थान हासिल किया है। यह प्रगति जामिया के इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च, अकादमिक नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
जेएमआई के कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ ने कहा कि यह रैंकिंग विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन और बहु-विषयक शोध को बढ़ावा देने वाली रणनीति का परिणाम है। जेएमआई के रजिस्ट्रार प्रोफेसर मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने इस सफलता को फैकल्टी, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों की मेहनत का फल बताया। उन्होंने कहा कि जामिया आज इंटरडिसिप्लिनरी और मल्टीडिसिप्लिनरी शोध का मजबूत केंद्र बन चुका है। नेतृत्व ने इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) और विश्वविद्यालय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि जामिया आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को और मजबूत करेगा।