{"_id":"5eacb4b58ebc3e9092148f4a","slug":"jamia-issued-decree-to-vacate-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया ने जारी किया हॉस्टल खाली करने का फरमान, विद्यार्थियों से कहा तुरंत करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया ने जारी किया हॉस्टल खाली करने का फरमान, विद्यार्थियों से कहा तुरंत करें
Sat, 02 May 2020 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 02 May 2020 05:15 AM IST
विज्ञापन
file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शुक्रवार देर शाम तत्काल प्रभाव से छात्रों को ( गर्ल्स और ब्यॉयज )हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रों से उन्हें अपने घर जाने को कहा है। क्योंकि हॉस्टल में फंसे छात्रों को घर पहुंचाने के लिए सरकार ने परिवहन व्यवस्था की सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसी के साथ विश्वविद्यालय ने गर्मियों की छुटिट्यों की घोषणा कर दी है। अब अगस्त में विश्वविद्यालय खुलेगा, लेकिन डेट की घोषणा बाद में की जाएगी। इसके अलावा सितंबर से शैक्षणिक सत्र 2020 शुरू होगा।
विज्ञापन
दाखिला आवेदन पत्र भरने की डेट बढ़ाई जाएगी, इसकी जानकारी 4 मई के बाद जारी की जाएगी। इसी के आधार पर दाखिला आवेदन पत्र और दाखिला प्रवेश परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश बनेंगे। इस दौरान लाइब्रेरी व सभी विभाग भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार एपी सिदद्की की ओर से छात्रों, शिक्षकों और कर्मियों के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि कोविड-19 से बचाव के चलते लॉकडाउन बढ़ने और यूजीसी की 29 अप्रैल की गाइडलाइन के तहत यह फैसला लिया गया है।
जामिया में पहले से पढ़ाई कर रहे विभिन्न डिग्री प्रोग्राम के छात्रों के लिए अगस्त में विश्वविद्यालय ओपन होगा, लेकिन यह देश में कोरोना के हालात पर निर्भर होगा। इसलिए विश्वविद्यालय अगस्त में किस डेट से खोला जाएगा, इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।
नया दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए सितंबर में अकेडमिक सत्र शुरू होगा। गर्मियों की छुटिटयों की अवधि में विश्वविद्यालय कैंपस और हॉस्टल को सैनिटाइज करने का काम होगा।