फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia class 12th board exam results declared

जामिया ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे किए घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

Thu, 16 Jul 2020 06:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 16 Jul 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Jamia class 12th board exam results declared
साइंस स्ट्रीम में वैभव मिश्रा ने किया टॉप - फोटो : amar ujala

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने गुरुवार शाम बारहवीं कक्षा के रेगुलर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजे www.jmicoe.in पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। जानकारी यह भी है कि आज ही 10वीं के परिणाण भी घोषित कर दिए जाएंगे। कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के बावजूद, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने जामिया स्कूलों के छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा नतीजे घोषित करने को शीर्ष प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन


जामिया की वाइस चांसलर प्रो. नजमा अख्तर ने सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे देश के निर्माण में सार्थक योगदान देंगे और जामिया का नाम बुलंद करेंगे। उन्होंने समय पर नतीजों की घोषणा के लिए सीओई और उनके कार्यालय के कर्मचारियों की सराहना की।
विज्ञापन


कक्षा बारहवीं की परीक्षाओं में कुल 820 छात्रों ने हिस्सा लिया जिनमें 371 लड़कियां और 449 लड़के थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 98.3 रहा और लड़कों का 96.6 प्रतिशत। दोनों का मिलाकर पासिंग प्रतिशत 97.8 प्रतिशत है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


जामिया के तीन स्कूलों, जामिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जेजीएसएसएस), जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जेएसएसएस) और सैयद आबिद हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (एसएएचएसएसएस)  के कुल 535 छात्रों ने 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए।

साइंस स्ट्रीम में वैभव मिश्रा (जेएसएसएस) ने 95.6 प्रतिशत के साथ टॉप किया, मोहम्मद उमैर अली खान (एसएएचएसएसएस) ने 95.2 प्रतिशत के साथ दूसरा और वाडिया अली (जेजीएसएसएस) ने 95 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

कॉमर्स स्ट्रीम में सिदरा हसन (एसएएचएसएसएस) ने 96.6 प्रतिशत के साथ टॉप किया, इरतजा अजीज खान (जेएसएसएस) ने 95.4 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और अलीना खान (जेएसएसएस) ने 94.2 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।


आर्ट्स स्ट्रीम में सैयद मुहम्मद खालिद (जेएसएसएस) ने 98.4 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया, ईशा काजमी (जेजीएसएसएस) 97.6 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और निदा परवेज (जेजीएसएसएस) और अफीफा कवी (जेएसएसएस) ने  95.40 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed