फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jal Board engaged finding permanent solution problem dirty water Delhi

Delhi: गंदे पानी की समस्या का स्थाई समाधान तलाशने में जुटा जल बोर्ड, उपाध्यक्ष ने मैराथन बैठक कर की समीक्षा

Wed, 05 Jul 2023 09:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 05 Jul 2023 09:09 PM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड राजधानी के कुछ इलाकों में आ रही गंदे पानी की समस्या के समाधान करने के प्रयास में जुट गया है। बोर्ड आधुनिक तकनीक की मदद से समस्या के स्थाई समाधान के लिए एक्शन प्लान तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
Jal Board engaged finding permanent solution problem dirty water Delhi
फाइल फोटो - फोटो : ट्विटर/@DelhiJalBoard

विस्तार

दिल्ली जल बोर्ड राजधानी के कुछ इलाकों में आ रही गंदे पानी की समस्या के समाधान करने के प्रयास में जुट गया है। बोर्ड आधुनिक तकनीक की मदद से समस्या के स्थाई समाधान के लिए एक्शन प्लान तैयार कर रहा है। इसी कड़ी में बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने बुधवार को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के विधायकों और अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय मैराथन बैठक की। इस दौरान दूषित पानी की सप्लाई के प्रभावित क्षेत्रों की पहचान की गई और उनकी विस्तृत सूची तैयार की गई।

विज्ञापन


इस मौके पर बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने कहा कि दूषित पानी की समस्या से निपटने के लिए पारंपरिक तरीकों के बजाय आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। इस कड़ी में बोर्ड ने हीलियम गैस या मॉडर्न कैमरा की मदद से पाइप लाइन के लीकेज का सही पता लगाकर उसे ठीक करने की संभावना का पता लगाने पर काम शुरू किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीन सप्ताह पहले गंदे पानी की शिकायतों वाले क्षेत्रों की सूची बनाने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन

 

पिछले दो सप्ताह में स्थानीय विधायकों के साथ मिलकर गंदे पानी की शिकायत वाले इलाकों के बोर के बारे में जानकारी इकट्ठी की गई और इन इलाकों की सूची तैयार की। बैठक में सूची की समीक्षा व सत्यापन किया गया और विचार- विमर्श कर नई सूची तैयार की गई। इस सूची के आधार पर प्राथमिकता तय करते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed