{"_id":"573cb6514f1c1b1450ac6f73","slug":"jagmag-scheme-will-be-lighted-73-village","type":"story","status":"publish","title_hn":" जगमग योजना के तहत रोशन होंगे 73 गांव, 15 से 24 घंटे तक मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगमग योजना के तहत रोशन होंगे 73 गांव, 15 से 24 घंटे तक मिलेगी बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 19 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई जगमग गांव योजना के दूसरे चरण में गुड़गांव जिले के मानेसर व सब अर्बन सर्कल सहित 14 फीडरों के 73 गांवों को 30 जून तक जगमग गांव योजना के अतंर्गत लाया जाएगा।
विज्ञापन
इन गांवों में बिजली के मीटर घरों से बाहर लगाए जाएंगे और सामान्य तारों के स्थान पर ऐरियल बंच केबल लगाई जाएगी। अभी तक इनमें से पांच गांवों में यह कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
जैसे ही गांव इस योजना में शामिल होते हैं वैसे ही उनमें बिजली आपूर्ति की अवधि 12 घंटे से बढ़ाकर 15 घंटे कर दी जाएगी, जो धीरे-धीरे बढ़ाकर 24 घंटे तक की जाएगी।
विज्ञापन
यह जानकारी बुधवार को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. राकेश गुप्ता के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बिजली निगम के अधिकारियों द्वारा दी गई। उपायुक्त ने बताया कि जगमग गांव योजना के पहले चरण में जिले के दो फीडरों के अतंर्गत पड़ने वाले पांच गांवों नौरंगपुर, बारगुर्जर, बासकुसला, बासहरिया तथा ढाणा को लाया जा चुका है और इनमें लगभग दो महीने पहले कार्य भी पूरा हो चुका है।
जिले के दो गांवों अलीपुर और घामड़ौज को 12 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं चाहिए। ऐसा इन गांवो में रहने वाले ग्रामीणों की तरफ से ग्राम पंचायत द्वारा लिखकर बिजली निगम के अधिकारियों को दिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने बिजली के मीटर घरों से बाहर नहीं लगवाना चाहते और न ही साधारण बिजली की तारों की जगह ऐरियल बंच केबल लगवाना चाहते हैं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि जो गांव इस योजना में शामिल नहीं होंगे उनमें बिजली की कटौती भी होगी।
कॉन्फ्रेसिंग में उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने बताया कि जगमग गांव योजना के तीसरे चरण में 6 फीडरों का चयन किया जाएगा। अभी यह चयन प्रक्रिया चल रही है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम अधीक्षण अभियंता संजीव चोपड़ा ने बताया कि जिले में 11 मई को इस मौसम की सर्वाधिक 230 लाख यूनिट की आपूर्ति की गई।