फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jaggu rogue gang caught

जग्गू गैंग का कुख्यात ‘चिड़िया’ चढ़ा पुलिस के हत्थे

Fri, 28 Mar 2014 12:49 PM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Fri, 28 Mar 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
Jaggu rogue gang caught

पुलिस ने जग्गू पहलवान गैंग के सरगना पांच हजार के इनामी सुरेंद्र उर्फ चिड़िया को दो पिस्टल एवं लूटी गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। चिड़िया ने जग्गू हत्याकांड का बदला लेने के लिए छह माह पूर्व कोतवालपुर में ओमी पहलवान एवं पवन की अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या की थी।

विज्ञापन


उसने ढाई माह पूर्व लालबाग में प्रापर्टी डीलर की हत्या तथा 11 वीं कक्षा के छात्र को घायल कर दिया था। चिड़िया ने असलहे खरीदने के लिए ही चार माह पूर्व रूपनगर में बिजली विभाग का 38 लाख रुपया लूटा था। बता दें कि जग्गू पहलवान ने गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी में सुपारी, रंगदारी और हत्याओं से दहशत फैला दी थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार शाम खरखड़ी रेलवे फाटक के पास से जग्गू गैंग के सरगना चिड़िया को 32 बोर की देसी पिस्टल एवं बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बाइक उसने दो सप्ताह पूर्व ही दिल्ली से लूटी थी। चिड़िया ने जग्गू हत्याकांड का बदला लेने के लिए अपने भाई सत्ते, साथी यतेंद्र पैंदा एवं हरेंद्र के साथ मिलकर 19 सितंबर 2013 को कोतवालपुर गांव में भोला गैंग के ओमी पहलवान की 9 एमएम पिस्टल से अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी।

वारदात के दौरान ओमी पहलवान के साथ बैठे गांव के पवन की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। तभी से चिड़िया फरार था। तीन माह पूर्व एसएसपी ने चिड़िया पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। असलहे खरीदने के लिए चिड़िया ने अपने भाई सत्ते, साथी यतेंद्र पैंदा आदि के साथ मिलकर 20 नवंबर 2013 को रूपनगर में पावर कारपोरेशन की गाड़ी से 38 लाख रुपये लूटे थे।


कुछ दिन पूर्व पुलिस ने उक्त लूट का खुलासा करते हुए सत्ते को गिरफ्तार किया था। भाई की गिरफ्तारी के बाद चिड़िया ने बौखलाहट में 12 जनवरी की शाम लालबाग कालोनी में अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें प्रापर्टी डीलर दीपक रावत की मौत तथा छात्र शिवकुमार गोली लगने से घायल हो गया था। ओमी एवं पवन की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल उसके घर से बरामद किया गया है।

भोला की हत्या है मकसद
चिड़िया का कहना है कि जब तक भोला एवं उसके साथियों को मारकर जग्गू हत्याकांड का बदला नहीं लेगा, वह शांत नहीं बैठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed