फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jagga jasoos actress suicide case unfolded new layer by arrested husband of bidisha

'जग्गा जासूस' की एक्ट्रेस आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, पति ने पुलिस पूछताछ में किया खुलासा

Fri, 21 Jul 2017 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 21 Jul 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
jagga jasoos actress suicide case unfolded new layer by arrested husband of bidisha
bidisha

फिल्म जग्गा जासूस की सह अभिनेत्री विदिशा बेजबरुआ के पति ने पुलिस रिमांड के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया। प्रेमिका किसी तरह के विवाद में न पड़े इसके लिए जांच के दौरान पुलिस को गुमराह कर रहा था।

विज्ञापन


पुलिस को मोबाइल की विस्तृम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके साथ ही पुलिस ने एक दिन की रिमांड पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस रिमांड के दौरान उसने पिता की ओर से लगाए गए आरोपों के बारे में स्वीकार किया कि उसकी किसी अन्य से जान-पहचान थी। जिसके कारण घर में तनाव रहता था। सेक्टर 43 के घर में वह दो-तीन दिन पहले ही शिफ्ट हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपस में नहीं हो रही थी बात

jagga jasoos actress suicide case unfolded new layer by arrested husband of bidisha

एक ब्रोकर के माध्यम से भवन किराये पर लिया था। घटना वाले दिन वह अपनी पत्नी को अकेला घर पर छोड़कर किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी से उसका मनमुटाव होने के कारण उनकी आपस में बात नहीं हो रही थी।

उसने जिस ब्रोकर के माफ़ॱरत मकान लिया था उसको फ़ोन करके कहा की मैडम फ़ोन नहीं उठा रही हैं, एक बार घर जाकर पता करो। जिस पर ब्रोकर सुशांत अपार्टमेंट में उनके घर पहुँचा तो उसकी पत्नी सुसाइड कर चुकी थी। ये सूचना उसे ब्रोकर ने दी।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी पति से उसका मोबाइल फ़ोन बरामद किया जा चुका हैं, जिसको जांच के लिए पुलिस ने अपने कब्जा में लिया हैं। फ़ोन की कॉल आदि को बारीकी से चेक कर केस के नए पहलू का पता लगाने के प्रयास कर रही है।

सीडीआर आने के बाद ही खुलेगी तस्वीर

jagga jasoos actress suicide case unfolded new layer by arrested husband of bidisha

मामले की जांच के दौरान पुलिस को मकान दिलाने वाले ब्रोकर के बारे में पता चला है। जिसने नितिश झा के मोबाइल पर पत्नी के आत्महत्या की सूचना दी थी। पुलिस को उससे पूछताछ में कुछ मदद मिलने की उम्मीद है।

थाना प्रभारी सुशांतलोक का कहना कि पिता के आने के बाद मिलने वाली जानकारी व आरोपी के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिसके बाद पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उससे घटना स्थल की निशानदेही करायी जा चुकी है। सीडीआर रिपोर्ट आने के बाद आवश्यकता पडने पर पुलिस उसे दोबारा रिमांड पर ले सकती है। -गौरव फोगाट, थाना प्रभारी सुशांतलोक, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed