{"_id":"6457154d3ad736d3280d6c47","slug":"jagdalpur-accident-old-man-died-in-road-accident-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 07 May 2023 08:34 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 07 May 2023 08:34 AM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर पैदल चल रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह छह बजे के लगभग हुंडई शोरूम के सामने एक बुजुर्ग पैदल जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिसके बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन