{"_id":"64b65389755b4a0e8404f2f3","slug":"jaffrabad-murder-girlfriend-s-relatives-together-killed-the-young-man-in-delhi-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में मिली मौत: प्रेमिका के परिजनों ने मिलकर प्रेमी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, CCTV फुटेज आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में मिली मौत: प्रेमिका के परिजनों ने मिलकर प्रेमी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, CCTV फुटेज आया सामने
Tue, 18 Jul 2023 02:25 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 18 Jul 2023 02:25 PM IST
सार
सलमान (25) की उसकी प्रेमिका के पिता मंजूर और उसके भाइयों मोहसिन और एक नाबालिग ने चाकू मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की के परिवार वाले उनके रिश्ते का विरोध करते थे।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाफराबाद इलाके में लड़की के प्रेमी को उसके परिजनों ने सोमवार शाम को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। सलमान (25) नाम के युवक पर चाकू से आठ से ज्यादा वार किए गए। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सलमान की उसकी प्रेमिका के पिता मंजूर और उसके भाइयों मोहसिन और एक नाबालिग ने चाकू मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की के परिवार वाले उनके रिश्ते का विरोध करते थे। यह घटना कल्याण सिनेमा, चौहान बांगर, जाफराबाद के पास हुई। पुलिस का कहना है, हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। मंजूर और उसके बेटे फरार हैं। उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
जाफराबाद थानाध्यक्ष की देखरेख में बनी जांच टीम
उत्तरी-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डा. जॉय टर्की ने बताया कि जाफराबाद थाना पुलिस को सोमवार शाम 5.15 बजे सूचना मिली थी कि गली नंबर 2, कल्याण सिनेमा के पास, चौहान बांगर, जाफराबाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना के बाद जाफराबाद थानाध्यक्ष रामसहाय मीणा अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी इलाके का है मामला
25 साल के घायल युवक सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गर्दन और छाती पर चाकू के घाव थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जांच में पता लगा कि सलमान गली नंबर 7, ब्रह्मपुरी, जाफराबाद में परिवार के रहता था। उसकी गली नंबर-दो में रहने वाली एक लड़की से पिछले दो साल से दोस्ती थी।