{"_id":"599070574f1c1ba67d8b47bd","slug":"it-head-hacked-company-id-and-stole-data","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी हेड ने कंपनी की आईडी हैक कर चोरी किया डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी हेड ने कंपनी की आईडी हैक कर चोरी किया डाटा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 14 Aug 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic
कंपनी की आईडी हैक कर डाटा चोरी करने का मामला सिविल लाइन थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-15 स्थित एमडीएलआर कंपनी में अर्जुन सिंह बतौर आईटी हेड के रूप में काम करते थे।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से उनकी कंपनी प्रबंधन से अनबन चल रही थी जिसके चलते उन्होंने अपना पद त्याग दिया। पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के निदेशक वेद प्रकाश ने कहा कि नौकरी से निकाले जाने के बाद अर्जुन ने कपंनी की सभी आईडी हैक कर दी। इसमें जीमेल, यूट्यूब, फेसबुक सहित अन्य आईडी को हैक कर उसमें से डाटा चुरा लिया।
विज्ञापन
शिकायत में उन्होंने कहा कि वारदात को अंजाम 21 मई की रात 10 बजे से 11 बजे के बीच दिया गया है। इस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन