फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IT department finds irregularities in AAP donation audit report, says to EC cancel its registration

आयकर विभाग को AAP के चंदा रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ियां, कहा- रद्द करें पार्टी का दर्जा

Sat, 04 Feb 2017 03:01 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, नई दिल्ली
एजेंसी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Feb 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
IT department finds irregularities in AAP donation audit report, says to EC cancel its registration
अरविंद केजरीवाल

आयकर विभाग ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने 27 करोड़ रुपये के चंदे को लेकर जो ऑडिट रिपोर्ट तैयार की है उसमें कई गड़बड़ियां हैं। चुनाव आयोग को सौंपी गई एक रिपोर्ट में विभाग ने कहा है कि वर्ष 2013-14 और 2014-15 में पार्टी को मिले चंदे के रिकार्ड में कई तथ्यात्मक गड़बड़ियां पाई गई हैं।

विज्ञापन


चंदा देने वाले विभिन्न लोगों से मिले पैसे से यह मेल नहीं खाता। आयकर विभाग एक साल से अधिक समय से आप के चंदे की जांच कर रहा है। कानून के मुताबिक राजनीतिक दलों को चार्टर्ड अकाउंटेंटों की मदद से ऑडिट रिपोर्ट तैयार कर उसकी एक प्रति आयकर विभाग को देनी पड़ती है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि करीब 27 करोड़ रुपये के चंदे वाले रिकॉर्ड में गड़बड़ियां हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी के कोषाध्यक्ष ने आयकर अधिकारियों के साथ बातचीत में इसमें कुछ गलतियों की बात स्वीकार की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप को मिली कर छूट को खत्म किया जा सकता है

IT department finds irregularities in AAP donation audit report, says to EC cancel its registration
केजरीवाल - फोटो : self

आयकर विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ये गड़बड़ियां कर कानून का उल्लंघन है। इसके कारण आयकर कानून के तहत राजनीतिक दल होने के नाते आप को मिली कर छूट को खत्म किया जा सकता है या फिर पार्टी का रजिस्ट्रेशन रद्द करने जैसा कड़ा कदम उठाया जा सकता है।

लेकिन ऐसे सभी फैसले चुनाव आयोग को लेना होता है। इस बारे में आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि पंजाब और गोवा में हार के भय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंदा खेल खेलकर आप का रजिस्ट्रेशन रद्द करवाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed