फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Israel Embassy Blast Case transferred to Special Cell of Delhi Police

Israel Embassy Blast Case: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को केस हुआ ट्रांसफर, तुगलक रोड थाने में दर्ज हुई FIR

Sun, 31 Dec 2023 05:35 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 31 Dec 2023 05:35 PM IST
सार

इस्राइली दूतावास के पास धमाका देसी बम से किया गया था। वारदात डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर दो सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।

विज्ञापन
Israel Embassy Blast Case transferred to Special Cell of Delhi Police
दूतावास के पास घूमते दो संदिग्ध - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इस्राइली दूतावास पर विस्फोट के मामले को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को ट्रांसफर कर दिया गया है। मामले की आगे की जांच स्पेशल सेल करेगी, एफआईआर नई दिल्ली जिले के तुगलक रोड थाने में दर्ज की गई है। नई दिल्ली जिले ने केंद्रीय एजेंसियों की शुरुआती अवलोकन रिपोर्ट भी स्पेशल सेल को सौंप दी है।

विज्ञापन


बता दें कि इस्राइली दूतावास के पास धमाका देसी बम से किया गया था। वारदात डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर दो सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस ने इसकी हार्ड डिस्क हासिल कर ली है। पुलिस की छह टीमें एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए एनसीआर में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में बम फटने से हुई रोशनी दिखी है। पुलिस को घटनास्थल के पास झाड़ियों से बॉल बेयरिंग के छर्रे मिले हैं। पुलिस के एक  अधिकारी ने धमाके में देसी बम होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। धमाके की जगह पर घास हट गई और गड्ढा बन गया है। वहां सबसे पहले पहुंचे स्पेशल सेल के अधिकारियों ने पटाखा जलने जैसी गंध की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीली जैकेट में दिखा संदिग्ध
धमाके से करीब दो घंटे पूर्व एक संदिग्ध ऑटो से घटना वाली जगह पर आया था। उसने नीली जैकेट पहनी थी। ऑटो से उतरकर वह धमाके वाली जगह पर गया और  5 मिनट बाद फिर दूसरे ऑटो से चला गया। पुलिस  के अनुसार संदिग्ध जामिया नगर से ऑटो में सवार हुआ था। दोनों ऑटो चालकों के बयान लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed