फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IS is preparing terrorist on Social media, cause havoc in India

सोशल मीडिया से आतंकी तैयार कर रहा है IS

Fri, 22 Jan 2016 09:26 AM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
IS is preparing terrorist on Social media, cause havoc in India

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) भारत में बदली रणनीति के तहत बड़े पैमाने पर तबाही फैलाना चाहता है। आईएस को भारत में बम धमाके करने और जेहाद के नाम पर आतंकी पैदा करना है।

विज्ञापन


जैसा की उत्तराखंड में तबाही के लिए अखलाकुर्र रहमान ने मोड्यूल तैयार किया। आतंकी बनाने के लिए आईएस युवकों को सीरिया नहीं बुला बल्कि अपने यहां ही मोड्यूल तैयैर कर आतंक फैलाने की बात कर रहा है। ये खुलासा अखलाकुर्र रहमान मोड्यूल के आतंकियों ने पूछताछ में किया। आईएस सोशल मीडिया के जरिये देश में आतंक फैला रहा है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि  मास्टरमाइंड अखलाकुर्र रहमान ने पूछताछ में बताया है कि वह करीब सात महीने पहले सोशल मीडिया के जरिये आईएस से जुड़ा था। शुरू में इसने आईएस की एक पोस्ट का जवाब दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेहाद भरे भाषण पढ़ने के लिए कहा गया

IS is preparing terrorist on Social media, cause havoc in India

इसके बाद उसे आईएस आकाओं के जेहाद भरे भाषण पढ़ने के लिए कहा गया। जब आकाओं को इसमें भरोसा होने लगा तो उसे मोड्यूल बनाने के लिए कहा गया। रहमान सीरिया जाना चाहता था।


उससे कहा गया कि  उसे सीरिया आने की जरूरत नहीं है, जहां हैं वहीं पर आईएस का मोड्यूल तैयार कर तबाही फैलाए। उसने बताया कि एक कर्नाटक का व्यक्ति सीरिया में है और आईएस का प्रमुख सदस्य है। वही सीरिया से उसे ऑनलाइन चैटिंग के जरिये आदेश देता था।

पूछताछ में एक और मोड्यूल का खुलासा हुआ है। आतंकियों ने इस मोड्यूल के कई सदस्यों का खुलासा भी किया है। इसे भी रहमान ने तैयार किया है। इसमें चार से छह सदस्य हैं, जो उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में छिपे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed